होम राजनीति-चुनाव खेल गाँव-किसान राज्य-प्रदेश देश-विदेश वीडियोज धर्म-ज्योतिष बिजनेस खबरें और भी सुर्खियां टेक-वर्ल्ड
×
आज का राशिफल 18 जुलाई: आज इन 5 राशि वालों को होगा धन लाभ, मि...

आज का राशिफल 18 जुलाई: आज इन 5 राशि वालों को होगा धन लाभ, मिलेगी खुशखबरी, जानें राशिफल

...

Excutive Editor

18 जुलाई 2023, सुबह 06:24


आज का पंचांग एवं राशिफल

१८ जुलाई २०२३

सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर - नल (पिङ्गल)।
मास - पुरुषोत्तम (अधिक,मलमास)।
पक्ष - शुक्ल।
दिन - मंगलवार।
ऋतु - वर्षा।
तिथि - प्रतिपदा रात्रि - १२:२५ मि. तक उपरांत द्वितीया। 
नक्षत्र - पुष्य समस्त (पूरे दिन रात) |
योग - हर्षण दिन - १०:१४ मि. तक उपरांत वज्र |
पंचक - नहीं है।
भद्रा - नहीं है।
मृत्युबाण - नहीं है।
मूल - नहीं है।
चंद्र राशि - कर्क।
सूर्य राशि - कर्क।
सूर्य नक्षत्र - पुनर्वसु।
दिशाशूल - उत्तर में।
अभिजित मुहूर्त - नहीं है।
राहुकाल - दिन - ०३:०१ मि. से ०९:०१ मि. तक।
सूर्योदय - ०५:२२ मि.।
सूर्यास्त - ०६:४६ मि.।
व्रत - भौमव्रत,पुरुषोत्तम मास।
पर्व - श्री हनुमानजी एवं माँ दुर्गा दर्शन तथा यात्रा,पुरुषोत्तम मास |

आज विशेष -            पुरुषोत्तम (अधिक,मलमास) मास प्रारंभ,सौर श्रावण मास आरंभ,भौमव्रत श्रीहनुमान जी एवं माँ दुर्गा जी का दर्शन एवं यात्रा,राजगृह (विहार प्रांत) मेलोत्सव,पूरे अधिकमास पर्यंत भगवान शिव को बिल्वपत्र अर्पण एवं पार्थिव शिवलिंग तथा शिवजी का पूजन लाभकारी होता है,पूरे अधिकमास पर्यंत श्रीमद्भागवत एवं श्रीशिवमहापुराण कथा का श्रवण करने से पितरों को मोक्ष तथा सपरिवार स्वयं का कल्याण होता है |

कल विशेष -            सिद्धयोग दिन - ०७:२० मि. तक |

मेष राशि - आज सद्विचारों का आदान प्रदान हो सकता है।नौकरी,धंधे का क्षेत्र चुनौतीपूर्ण हो सकता है।नया कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।लेखन कार्य के लिए अच्छा दिन है।

वृष राशि - आज का दिन मध्यम फलदायी होगा।दुविधापूर्ण व्यवहार मुश्किल में डाल सकता है।स्वजनों के साथ मतभेद की आशंका है।चिंता परेशानी का कारण हो सकती है।

मिथुन राशि - आज दिन उत्तम है।परिवार के साथ आनंद का अवसर मिल सकता है।आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं।किसी भी प्रकार की नकारात्मक भावना को प्रभावी नहीं होने दें।

कर्क राशि - आज का दिन मध्यम फलदायी है।परिवारिक वातावरण अच्छा नहीं रहेगा।आपस में मतभेद खडे़ हो सकते हैं।मानसिक बेचैनी हो सकती है।वाणी पर संयम रखें।

सिंह राशि - आज का दिन ठीक नहीं है।आलस्य तथा थकान हावी रहेगा।क्रोध एवं वाणी पर संयम रखें अन्यथा हानि हो सकती है।विचारों में मन अटका हुआ रहेगा।

कन्या राशि - आज दिन ठीक है। व्यापारी वर्ग और नौकरीपेशा दोनों के लिए दिन लाभदायी है।व्यापार में लाभ की संभावनाएं हैं।पिता से लाभ मिलने का संकेत है।घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा।

तुला राशि - आज दिन ठीक नहीं है।नौकरी में उच्च वर्ग के अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है।व्यवसाय में परेशानी हो सकती है। संतान के भविष्य को लेकर चिंता रहेगी।परिवार के साथ वाद-विवाद टालें।

वृश्चिक राशि - आज दिन मिश्रित फलकारक है।अनैतिक कार्यों से दूर रहें।नए संबंध बनाने से पहले सोचें।धन खर्च होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव कर सकते हैं खाने-पीने में ध्यान रखें।

धनु राशि - आज दिन अच्छा है। बौद्धिक,तार्किक विचार विनिमय के लिए समय अच्छा है।समाज में सम्मान मिलेगा।मित्रों के साथ मुलाकात होगी।शरीर का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा

मकर राशि - आज दिन उत्तम है। व्यापार धंधे में सफलता मिलेगी।व्यापार,धंधे के लिए भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होंगी।परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा।धन लाभ का योग है।

कुंभ राशि - आज दिन अच्छा है। बौद्धिक शक्ति से लेखन एवं सृजन कार्य अच्छी तरह से होगा।यात्रा,प्रवास हो सकता है।आकस्मिक खर्च हो सकता है।

मीन राशि - आज दिन मिश्रित फलदायी है।मकान,वाहन आदि के दस्तावेजों को संभालकर रखें।परिवारिक माहौल को बनाए रखने हेतु  वाद-विवाद टालें।यात्रा एवं प्रवास टालें।अधिक भावुकता से बचकर रहें।

आचार्य धीरज द्विवेदी "याज्ञिक"
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
               प्रयागराज |

सम्बंधित खबर
ताजा खबर
ब्रेकिंग न्यूज़