होम राजनीति-चुनाव खेल गाँव-किसान राज्य-प्रदेश देश-विदेश वीडियोज धर्म-ज्योतिष बिजनेस खबरें और भी सुर्खियां टेक-वर्ल्ड
×
आज का राशिफल: इन राशियों के लिए बेहद शुभ है दिन, चमक उठेगी इ...

आज का राशिफल: इन राशियों के लिए बेहद शुभ है दिन, चमक उठेगी इनकी किस्मत, छप्पर फाड़ बरसेगा पैसा..

...

Excutive Editor

17 जुलाई 2023, सुबह 07:03


आज का पंचांग एवं राशिफल

१६ जुलाई २०२३

सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर - नल (पिङ्गल)।
मास - शुद्ध श्रावण।
पक्ष - कृष्ण।
दिन - रविवार।
ऋतु - ग्रीष्म।
तिथि - चतुर्दशी रात्रि - ०९:१९ मि. तक उपरांत अमावस्या। 
नक्षत्र - आर्द्रा रात्रि - ०२:४८ मि. तक उपरांत पुनर्वसु |
योग - ध्रुव दिन - ०९:५४ मि. तक उपरांत व्याघात |
पंचक - नहीं है।
भद्रा - स्वर्ग रात्रि - ०८:५२ मि. तक है।
मृत्युबाण - नहीं है।
मूल - नहीं है।
चंद्र राशि - मिथुन।
सूर्य राशि - मिथुन।
सूर्य नक्षत्र - पुनर्वसु।
दिशाशूल - पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त - नहीं है।
राहुकाल - दिन - ०४:३१ मि. से ०६:०१ मि. तक।
सूर्योदय - ०५:२१ मि.।
सूर्यास्त - ०६:४७ मि.।
व्रत - कुछ नहीं।
पर्व - कुछ नहीं |

आज विशेष -             भद्रा स्वर्ग की रात्रि - ०८:५२ मि. तक |

कल विशेष -            स्नान दान श्राद्ध आदि की सोमवती अमावस्या,श्रावण सोमवार व्रत,सायंकाल प्रदोष विधि से उमामहेश्वर पूजन,हरियाली अमावस्या,पिठोरा व्रत,मन्वादि,कर्क राशि का सूर्य दिन - ०३:५७ मि. पर,वर्षा ऋतु प्रारंभ,वर्ष विश्वा,दक्षिणायन प्रारंभ देवताओं की रात्रि दैत्यों का दिन,अयन संक्रांति के बाद ३ दिन तक शुभ कार्य वर्जित होता है,मनसा पूजा प्रारंभ (झारखण्ड,बंगाल),कर्क राशि का सूर्य जब तक रहे तब तक केश (बाल) नहीं कटवाना चाहिए,सर्वार्थ सिद्धि योग रात्रि शेष - ०४:५६ मि. से,यायी जययोग रात्रि - १०:४३ मि. से रात्रि शेष - ०४:५६ मि. तक |

मेष राशि - आज दिन शुभ एवं अच्छा है। दूसरों से सहयोग लेने में सफल रहेंगे।पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।आर्थिक पक्ष मबूत होगा।राजनीतिक सहयोग प्राप्त होगा।

वृष राशि - आज दिन ठीक है। अपने कार्य संबंधित अधिकारी से सहयोग मिलेगा।विरोधी परास्त होंगे।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मिथुन राशि - आज दिन उत्तम है।पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। 

कर्क राशि - आज दिन मिला-जुला असर कारक है।संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।पिता या उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा।नेत्र या उदर रोग से पीड़ित हो सकते हैं।

सिंह राशि - आज दिन शुभ है।संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा।चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी।व्यावसायिक प्रतिष्ठा मिलेगी।

कन्या राशि - आज दिन ठीक नहीं है।नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें।कोई ऐसी बात हो सकती है जो आपके हित में न हो।रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला राशि - आज दिन शुभप्रद है।मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि - आज दिन मिला-जुला रहेगा।गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं।वाहन चलाते समय सावधानी रखें।झगड़ा विवाद या दुर्घटना की आशंका है।

धनु राशि - आज दिन अच्छा है।आर्थिक योजना फलीभूत होगी।पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि - आज दिन ठीक है।व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।संबंधों में मधुरता आएगी।

कुंभ राशि - आज दिन उत्तम है।जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य मिलेगा।जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि - आज दिन मिला-जुला असर कारक है।व्यावसायिक कार्य में कुछ व्यवधान आ सकते हैं।नेत्र,उदर विकार के प्रति सचेत रहें।कोई ऐसा कार्य न करें जिससे पारिवारिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचे।

आचार्य धीरज द्विवेदी "याज्ञिक"
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
           प्रयागराज |

सम्बंधित खबर
ताजा खबर
ब्रेकिंग न्यूज़