होम राजनीति-चुनाव खेल गाँव-किसान राज्य-प्रदेश देश-विदेश वीडियोज धर्म-ज्योतिष बिजनेस खबरें और भी सुर्खियां टेक-वर्ल्ड
×
आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

...

Jangan News Desk

29 अगस्त 2023, सुबह 09:05


आज का पंचांग एवं राशिफल

२९ अगस्त २०२३

सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर - नल (पिङ्गल)।
सूर्यगति - दक्षिणायन |
मास - शुद्ध श्रावण।
पक्ष - शुक्ल।
ऋतु - वर्षा।
दिन - मंगलवार।
तिथि - त्रयोदशी दिन - १२:४२ मि. तक उपरांत चतुर्दशी। 
नक्षत्र - श्रवण रात्रि - ११:३० मि. तक उपरांत धनिष्ठा। 
योग - शोभन रात्रि - ०२:३५ मि. तक उपरांत अतिगण्ड। 
पंचक - नहीं है।
भद्रा - नहीं है।
मृत्युबाण - नहीं है।
मूल - नहीं है।
चंद्र राशि - मकर।
सूर्य राशि - सिंह।
सूर्य नक्षत्र - मघा।
दिशाशूल - पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त - नहीं है।
राहुकाल - दिन - ०३:०१ मि. से ०४:३१ मि. तक।
सूर्योदय - ०५:४६ मि.।
सूर्यास्त - ०६:२२ मि.।
व्रत - भौम एवं मंगलागौरी।
पर्व - कुछ नहीं। 

आज विशेष -           भौम (मंगल) व्रत,श्रीहनुमान जी एवं माँ दुर्गा जी का दर्शन पूजन यात्रा,श्री मंगलागौरी व्रत पूजन,रात्रि व्यापिनी चतुर्दशी में भगवान शिव जी का पवित्रतारोपण (पूजन),आखेट त्रयोदशी (उड़ीसा),स्थायी जययोग दिन - १२:४२ मि. से रात्रि - ११:३० मि. तक,रवियोग रात्रि - ११:३० मि. तक,भौम (मंगल) एवं जया तिथि के संयोग से सिद्धयोग दिन - १२:४२ मि. तक।

कल विशेष -              व्रत की पूर्णिमा,रक्षाबंधन रात्रि - ०९:०१ मि. से रात्रि - ११:३० मि. तक,हयग्रीव जयंती,पंचक प्रारंभ दिन - १०:४० मि. से,भद्रा पाताल एवं मृत्युलोक की दिन - १०:१७ मि. से रात्रि - ०९:०१ मि. तक।

मेष राशि - आज दिन ठीक नहीं है,किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव मिल सकता है।भावुकता पर नियंत्रण रखना होगा।शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।

वृष राशि - आज दिन अच्छा है,बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफल होगा।पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि - आज दिन ठीक है,निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

कर्क राशि - आज दिन मिलाजुला असरकारक है,किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।कर्म क्षेत्र में सफलता मिलेगी।भावनात्मक मामलों में तनाव मिल सकता है।

सिंह राशि - आज दिन उत्तम है,आर्थिक योजना साकार होगी।संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

कन्या राशि - आज दिन कम ठीक है,भावुकता पर नियंत्रण रखें।उत्तेजना की स्थिति तनावपूर्ण है।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यस्तता बढ़ेगी।

तुला राशि - आज दिन ठीक है,पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि - आज दिन अच्छा है,रिश्तों में मधुरता आएगी।जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा।

धनु राशि - आज सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।सांस्कृतिक एवं व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।व्यर्थ के वाद-विवाद में न पड़ें।

मकर राशि - आज दिन अच्छा है,बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि - आज दिन उत्तम है,पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।संबंधों में मधुरता आएगी।यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

मीन राशि - आज दिन अच्छा है,पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं।भागदौड़ रहेगी,ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा।

आचार्य धीरज द्विवेदी "याज्ञिक"

सम्बंधित खबर
ताजा खबर
ब्रेकिंग न्यूज़