होम राजनीति-चुनाव खेल गाँव-किसान राज्य-प्रदेश देश-विदेश वीडियोज धर्म-ज्योतिष बिजनेस खबरें और भी सुर्खियां टेक-वर्ल्ड
×
आज का राशिफल 2 अगस्त: इन राशियों का सूर्य की तरह चमकेगा भाग्...

आज का राशिफल 2 अगस्त: इन राशियों का सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य, इनको रहना होगा सावधान,जानिए अपना राशिफल...

...

Excutive Editor

02 अगस्त 2023, सुबह 06:50


आज का पंचांग एवं राशिफल

०२ अगस्त २०२३

सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर - नल (पिङ्गल)।
सूर्यगति - दक्षिणायन |
मास - पुरुषोत्तम (अधिक,मलमास)।
पक्ष - कृष्ण।
ऋतु - वर्षा।
दिन - बुधवार।
तिथि - प्रतिपदा रात्रि - १०:०३ मि. तक उपरांत द्वितीया। 
नक्षत्र - श्रवण दिन - ०३:१६ मि. तक उपरांत धनिष्ठा |
योग - आयुष्मान दिन - ०५:३९ मि. तक उपरांत सौभाग्य |
पंचक - प्रारंभ रात्रि - ०२:२५ मि. से है।
भद्रा - नहीं है।
मृत्युबाण - नहीं है।
मूल - नहीं है।
चंद्र राशि - मकर रात्रि - ०२:२५ मि. तक उपरांत कुम्भ।
सूर्य राशि - कर्क।
सूर्य नक्षत्र - पुष्य।
दिशाशूल - उत्तर में।
अभिजित मुहूर्त - नहीं है।
राहुकाल - दिन - १२:०१ मि. से ०१:३१ मि. तक।
सूर्योदय - ०५:२९ मि.।
सूर्यास्त - ०६:३९ मि.।
व्रत - कुछ नहीं।
पर्व - कुछ नहीं |

आज विशेष -            पंचक प्रारंभ रात्रि - ०२:२५ मि. से,बुध एवं भद्रा तिथि के संयोग से सिद्धयोग रात्रि - १०:०३ मि. से |

कल विशेष -            पुरुषोत्तमी अशून्य शयन व्रत,चंद्रोदय रात्रि - ०८:२१ मि. पर,श्रीलक्ष्मी सहित नारायण को नये पलंग पर रखकर पूजन करके चंद्रमा को अर्घ्य देने से अक्षय धन धान्य एवं दांपत्य सुख की प्राप्ति होती है,श्लेषा नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश रात्रि शेष - ०४:४१ मि. से |

मेष राशि - आज का दिन उत्तम है,समय प्रसन्नता से बीतेगा परन्तु वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं।सामाजिक यश की वृद्धि होगी,धन लाभ संभव है, यात्रा लाभदायक रहेगी|

वृष राशि - आज दिन अच्छा है,आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।पूंजी निवेश से लाभ संभव है।राजकार्य से जुड़े लोगों के लिए समय मिश्रित फलदायी है।अधिकारों का गलत प्रयोग न करे,अन्यथा नुकसान हो सकता है।

मिथुन राशि - आज दिन ठीक है,व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी।किसी श्रेष्ठ जन का मार्गदर्शन लाभदायक सिद्ध होगा,खाद्य पदार्थ के व्यापार से जुड़े लोगों के लिए समय श्रेष्ठ है।शत्रु सक्रिय रहेगें अत: सावधान रहें।

कर्क राशि - आज दिन अच्छा है,व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे।मित्रों से भेट होगी।अनायास खर्च हो सकता है।समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।

सिंह राशि - आज धनकोष में वृद्धि होगी।कैरियर के प्रति गंभीर रहें।आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते है।मन में कई दुविधाएं चल रही है।आध्यात्मिक बल से लाभ होगा।

कन्या राशि - आज दिन ठीक है,लम्बे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है।महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने पर ध्यान दें।क्रोध से सावधान रहें अन्यथा नुकसान हो सकता है।

तुला राशि - आज दिन अच्छा है,किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।धार्मिक यात्रा संभव है |

वृश्चिक राशि - आज दिन कम ठीक है,उहापोह की स्थिति से गुजर रहे हैं अत: शांति से फैसला लें,जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें,सोच को बदले लाभ होगा।मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।

धनु राशि - आज दिन कम ठीक है,दूसरों के लिए बुरा न सोचें।आहार पर नियंत्रण रखें।मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।

मकर राशि - आज दिन मिश्रित फलदायी है, अनावश्यक समय बर्बाद न करें।दूसरों  की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे।शान्ति से विचार कर कोई निर्णय लेवें।आजीविका में वृद्धि के आसार है।पुराने निवेश से लाभ होगा।

कुंभ राशि - आज कार्य की अधिकता के कारण जरुरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे।उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे।अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है।दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी।

मीन राशि - आज दिन उत्तम है,अपने वाक चातुर्य से कार्य बना लेंगे।व्यापार व्यवसाय में यश,कीर्ति की वृद्धि होगी।खेल जगत से जुड़े लोगों के लिए समय श्रेष्ठ है।यात्रा से लाभ संभव है।

 आचार्य धीरज द्विवेदी "याज्ञिक"
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
                 प्रयागराज

सम्बंधित खबर
ताजा खबर
ब्रेकिंग न्यूज़