होम राजनीति-चुनाव खेल गाँव-किसान राज्य-प्रदेश देश-विदेश वीडियोज धर्म-ज्योतिष बिजनेस खबरें और भी सुर्खियां टेक-वर्ल्ड
×
आज का राशिफल 11 जुलाई 2023: जानिए कैसा रहने वाला है सभी राशि...

आज का राशिफल 11 जुलाई 2023: जानिए कैसा रहने वाला है सभी राशियों के लिए आज का दिन, पढ़िए दैनिक राशिफल

...

Excutive Editor

11 जुलाई 2023, सुबह 06:22


आज का पंचांग एवं राशिफल

११ जुलाई २०२३

सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर - नल (पिङ्गल)।
मास - शुद्ध श्रावण।
पक्ष - कृष्ण।
दिन - मंगलवार।
ऋतु - ग्रीष्म।
तिथि - नवमी रात्रि - ०९:३८ मि. तक उपरांत दशमी। 
नक्षत्र - अश्विनी रात्रि - ११:१२ मि. तक उपरांत भरणी |
योग - सुकर्मा दिन - ०३:४८ मि. तक उपरांत धृति |
पंचक - नहीं है।
भद्रा - नहीं है।
मृत्युबाण - नहीं है।
मूल - अश्विनी का रात्रि - ११:१२ मि. तक है।
चंद्र राशि - मेष।
सूर्य राशि - मिथुन।
सूर्य नक्षत्र - पुनर्वसु।
दिशाशूल - उत्तर में।
अभिजित मुहूर्त - नहीं है।
राहुकाल - दिन - ०३:०१ मि. से ०४:३१ मि. तक।
सूर्योदय - ०५:२० मि.।
सूर्यास्त - ०६:४८ मि.।
व्रत - भौमव्रत,श्री गौरी पूजा।
पर्व - भौमाश्विनी|

आज विशेष -             भौम व्रत,श्री दुर्गा यात्रा,श्री हनुमत दर्शन पूजन,श्री गौरी पूजा,भौमाश्विनी पर्व,सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग रात्रि - ११:१२ मि. तक |

कल विशेष -             सर्वार्थ सिद्धि योग रात्रि - १०:५८ मि. से,पश्चिम दिशा में बुधोदय,भद्रा स्वर्ग की दिन - ०९:०७ मि. से रात्रि - ०८:३५ मि. तक |

मेष राशि - आज आर्थिक परेशानी का सामना करना होगा। व्यापार में निर्णय सोच-समझकर लें। मौके का लाभ उठा सकेंगे। अति उत्साह से हानि होने की आशंका है। घर में किसी से विवाद होगा।

वृष राशि - आज यात्रा का पूर्ण योग हैं। आर्थिक निवेश लाभदायी साबित होगा। अपनी बुरी आदतों पर नियंत्रण रखना होगा। बड़े लोगों से मुलाकात के अवसर आएंगे जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा।

मिथुन राशि - आज दिन ठीक है। राजकार्य में लाभ मिल सकता है। मधुर संबंध बनेंगे जो लाभदायी रहेंगे। जरूरत से ज्यादा संग्रह नहीं करें। व्यापार में नई योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। संतान से सुख मिलेगा।

कर्क राशि - आज संतान की चिंता से तनाव बढ़ेगा। पारिवारिक समस्या हल होगी। आवेश में आकर कभी कोई कार्य न करें। सामाजिक आयोजनों में रुचि लेंगे। भागीदारी में नए अनुबंध लाभकारी होंगे।

सिंह राशि - आज नई साझेदारी से लाभ संभव है। व्यापार-व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। कर्ज से दूर रहें। परिवार के सदस्यों की तरक्की होगी। कोर्ट-कचहरी के कामों में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

कन्या राशि - आज का दिन बहुत ही उत्तम है। ऐसे अवसर बार-बार नहीं आते हैं। मौके का फायदा उठाना आपके हाथ में है। समय व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायक है। कार्यस्थल पर अनुकूल संयोग प्राप्त होंगे।

तुला राशि - आज विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है। पुराने रुके कार्य पूरे हो सकेंगे। गृहस्थ जीवन शांतिमय रहेगा। जोखिम-जवाबदारी के कार्यों से दूर रहें। परिश्रम का पूरा फल आज आपको मिलेगा।

वृश्चिक राशि - आज आजीविका में वृद्धि होगी। व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद रहेगी। फिजूलखर्ची से बचना चाहिए। पारिवारिक स्थिति संतोषप्रद रहेगी। विरोधियों से सावधान रहें।

धनु राशि - आज जीवनसाथी के स्वास्थ की चिंता बनी रहेगी। भाइयों से खटपट हो सकती है। विद्यार्थियों को परिश्रम से अच्छे फल मिलने की उम्मीद है। रुके हुए कार्य पूर्ण किए जा सकेंगे। 

मकर राशि - आज राजनीति में संभल कर निर्णय लें आप की एक गलती करियर खत्म कर देगी। नए कार्यों में सफलता मिलने की पूर्ण संभावना बनती है। पारिवारिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकेगी।

कुम्भ राशि - आज दिन उत्तम रहेगा। मनोनुकूल भोजन की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। भाग्योदय के कारण लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कामकाज, व्यवसाय ठीक चलेगा। सहयोगी कर्मचारियों से मदद मिलेगी।

मीन राशि - आज दिन प्रसन्नता वाला रहेगा। अपनी वस्तुओं को संभालकर रखना आवश्यक है। आपकी सलाह को स्वीकार किया जाएगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे।

आचार्य धीरज द्विवेदी "याज्ञिक"
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
          प्रयागराज।

सम्बंधित खबर
ताजा खबर
ब्रेकिंग न्यूज़