होम राजनीति-चुनाव खेल गाँव-किसान राज्य-प्रदेश देश-विदेश वीडियोज धर्म-ज्योतिष बिजनेस खबरें और भी सुर्खियां टेक-वर्ल्ड
×
भाजपा ने अवधेश कटियार पर भरोसा जता दोबारा सौपी जिले की कमान

भाजपा ने अवधेश कटियार पर भरोसा जता दोबारा सौपी जिले की कमान

...

Jangan News Desk

15 सितम्बर 2023, शाम 05:15


भाजपा ने अवधेश कटियार पर भरोसा जता दोबारा सौपी जिले की कमान

उन्नाव:- 2024 के लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत भाजपा में लगातार जिलाध्यक्ष बदलने को लेकर हवाएं तेजी से चल रही थी और भाजपा में इसको लेकर लगातार मंथन भी चल रहा था लेकिन इन पर तब विराम लगा जब प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी द्वारा बहुप्रतीक्षित जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उन्नाव जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार पर एक बार फिर से भरोसा जता कर उन्हें दोबारा उन्नाव जिले की कमान सौंपी है और लोकसभा चुनाव की बड़ी जिम्मेदारी दी है अवधेश कटियार के दोबारा जिलाध्यक्ष बनते ही बधाइयों का तांता लग गया। भाजपा कार्यालय पहुँचते ही पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद अवस्थी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर ढोल बजवा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सहित एक दूसरे को मिठाई खिला खुशी मनाई।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष जिला महामंत्री प्रवीण सिंह नूतन, जिला उपाध्यक्ष महेश चंद्र दीक्षित, जिला कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी समीर शुक्ला, जिला सोशल मीडिया संयोजक जैनेंद्र शुक्ला, युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा भानू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना दीक्षित, नगर महामंत्री नीलम सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बालाराव गुप्ता, जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष पुत्ती लाल गौतम, उपाध्यक्ष प्रियंका, सहकारी बैंक डायरेक्टर योगेंद्र तिवारी, उदय प्रताप सिंह, अंकित यादव, ललित द्विवेदी, आजाद, आयुष तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


सम्बंधित खबर
ताजा खबर
ब्रेकिंग न्यूज़