होम राजनीति-चुनाव खेल गाँव-किसान राज्य-प्रदेश देश-विदेश वीडियोज धर्म-ज्योतिष बिजनेस खबरें और भी सुर्खियां टेक-वर्ल्ड
×
मोदी ने देश की तस्वीर और तकदीर बदल दी है: वित्त मंत्री सुरेश...

मोदी ने देश की तस्वीर और तकदीर बदल दी है: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना..

...

Excutive Editor

29 जनवरी 2024, सुबह 06:46


उन्नाव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी जैसे लोग विरले मिलते हैं एक ने देश को शिखर पर पहुँचा दिया दूसरे ने एक जलते हुए बीमारू प्रदेश को प्रोग्रेसिव प्रदेश बना दिया। 10 वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश बीमारू प्रदेश था अब उन्नत प्रदेश है। यह बात प्रदेश सरकार में वित्त मंत्री माननीय सुरेश खन्ना ने भाजपा के लोकसभा चुनाव कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में कही।

उन्होंने आगे कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को तस्वीर और तकदीर बदल दी है उन्होंने लोकसभा को मंदिर मान कर पहले दिन ही  कहा था देश के संसाधनों का सबसे पहला हक गरीबों का होगा उनके लिए सरकार पूरी योजनाएं बना आवास शौचालय गैस सिलेंडर जैसी योजनाएं दी हैं। यह वही सरकार है जिसने प्रत्येक सनातनी को 500 वर्षों बाद गर्व का अनुभव करवाया है फिर हमारा गौरव वापस आया है। अभी आंकड़ा जारी हुआ है देश के 13.50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर हुए हैं यह हमारी सरकार ने किया है।

उन्होंने पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा पार्टियों ने झूठे सपने दिखाकर वोट लिया और सरकार बनाई जब सपने पूरे नहीं कर पाए इसलिए वापस नहीं आए हम वापस आएं हैं इस बार लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में 80 और देश में 400 सीटें जीतकर फिर आयेंगे। उन्होंने एक बार फिर मोदी सरकार का नारा लगवाया।

पूर्व सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा सभी को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना है और भारत को एक बार फिर विश्वगुरु बनाने के लिए कार्य करना है।

लोकसभा प्रभारी सौरभ मिश्रा ने  कहा हमें ध्यान रखना है अपनी वाणी और व्यवहार से भाजपा का एक वोट कम न हो।

सांसद साक्षी महराज ने भाषण में आए हुए क्लस्टर इंचार्ज, लोकसभा प्रभारी, संयोजक, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष भाजपा ने कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।

जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा ने कहा यह विजय उद्घोष सभा है हम इस आधार पर लोकसभा की बड़ी जीत दर्ज करेंगे।

जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने कहा इस बार 5 लाख से ऊपर की जीत दर्ज कर मोदी जी की विजय माला में सबसे बड़ा कमल उन्नाव का होगा।

कार्यालय का उद्घाटन प्रदेश सरकार में भाजपा के वरिष्ठतम मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, क्लस्टर इंचार्ज, पूर्व सहकारिता मंत्री एवं पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकुट बिहारी वर्मा, प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा, सांसद साक्षी महाराज, लोकसभा प्रभारी व पूर्व जिलाध्यक्ष हरदोई सौरभ मिश्रा, जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, लोकसभा संयोजक व क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा भगवती प्रसाद रावत, विधायक श्रीकांत कटियार, पंकज गुप्ता, बृजेश रावत, बम्बालाल दिवाकर, आशुतोष शुक्ला, अनिल सिंह, एमएलसी रामचंद्र सिंह प्रधान, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों आदि रहे।

भारतीय जनता पार्टी उन्नाव द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी हेतु क्लस्टर इंचार्ज और लोकसभा प्रभारी व लोकसभा संयोजकों की घोषणा की इसके उपरांत ही सभी लोकसभा चुनाव के कार्यालय भी खोले जा रहे हैं इसी क्रम में 33 लोकसभा उन्नाव का चुनाव कार्यालय सांसद साक्षी महाराज के आवास साक्षीधाम पर खोला गया।

इसके पूर्व भारतीय जनता पार्टी कार्यालय उन्नाव में पहुँचे उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, पूर्व सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने लोकसभा चुनाव 2024 हेतु बनी प्रबंधन समिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चुनाव प्रबंधन गुर सिखाए और गूढ़ मंत्र दिए।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा आप दृढ़ निश्चय कर जो मन में ठान लेंगे वो फलित होगा हमें जीतने के लिए पूरी इच्छा शक्ति और क्षमता के साथ कार्य करना है। पूरे चुनाव में कुछ भी हो हमें विनम्रता नहीं छोड़नी है अहंकार को छोड़ना है अहंकार दीमक के समान है। हमारा लक्ष्य प्रत्येक मतदाता तक पंहुच कर उसे हमारे पक्ष में मतदान  करने का होना चाहिए। फिर एक बार बूथ जिता कर भेजना है।

सम्बंधित खबर
ताजा खबर
ब्रेकिंग न्यूज़