होम राजनीति-चुनाव खेल गाँव-किसान राज्य-प्रदेश देश-विदेश वीडियोज धर्म-ज्योतिष बिजनेस खबरें और भी सुर्खियां टेक-वर्ल्ड
×
उन्नाव : गंगाघाट पालिकाध्यक्ष के पति को महाराष्ट्र पुलिस ने...

उन्नाव : गंगाघाट पालिकाध्यक्ष के पति को महाराष्ट्र पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में किया गिरफ्तार..

...

Excutive Editor

28 जुलाई 2023, सुबह 06:24



उन्नाव:- दुष्कर्म और धोखाधड़ी सहित कई अन्य गंभीर मामलों में दर्ज रिपोर्ट पर तफ्तीश कर रही मुंबई पुलिस ने गुरुवार देर रात जनपद उन्नाव के गंगाघाट में छापा मारकर गंगाघाट पालिकाध्यक्ष कौमुदी पांडेय के पति संदीप पांडे को गिरफ्तार किया। संदीप पांडेय के खिलाफ थाने में आईपीसी की धारा 376, 377, 420, 406, 323, 504 और 506 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज हैं। पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई हैं।

मुंबई के ठाणे के भवर मुना थाना क्षेत्र की एक युवती ने संदीप पांडे के खिलाफ दुष्कर्म और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। इसी मामले में मुंबई पुलिस के एसआई गोविंदा करोड़ बाल फोर्स के साथ गुरुवार देर रात गंगाघाट पहुंचे। उन्होंने शुक्लागंज के कई मोहल्ले में छापेमारी की। इस दौरान डाकतार कॉलोनी निवासी नगर पालिकाध्यक्ष कौमुदी पांडे के पति संदीप पांडे को हिरासत में लिया। एसआई गोविंदा ने बताया कि पालिकाध्यक्ष पति पर एक युवती ने दुष्कर्म और धोखाधड़ी सहित अन्य कई धाराओ में मुकदमा दर्ज कराया था। उसी पर छापेमारी की और पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि को गिरफ्तार किया हैं। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर जैसे ही पालिका चेयरमैन पति के गिरफ्तार होने की पोस्ट वायरल हुई तो गंगाघाट कोतवाली में उनके समर्थकों की भीड़ लग गई।

पीड़ित युवती भी पुलिस के साथ आई थी

गंगाघाट कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत सिंह ने बताया कि मुंबई पुलिस ने छापेमारी की थी। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि संदीप पांडेय को दर्ज मुकदमे के आधार पर गिरफ्तार कर साथ ले गई है। मुकदमा दर्ज कराने वाली युवती भी पुलिस के साथ आई थी।

सम्बंधित खबर
ताजा खबर
ब्रेकिंग न्यूज़