होम राजनीति-चुनाव खेल गाँव-किसान राज्य-प्रदेश देश-विदेश वीडियोज धर्म-ज्योतिष बिजनेस खबरें और भी सुर्खियां टेक-वर्ल्ड
×
वृक्षारोपण 2023: उन्नाव में भाजपाइयों ने किया वृक्षारोपण कहा...

वृक्षारोपण 2023: उन्नाव में भाजपाइयों ने किया वृक्षारोपण कहा, नैतिक जिम्मेदारी से संवर्धन करें..

...

Excutive Editor

22 जुलाई 2023, सुबह 06:16


उन्नाव:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा उत्तर प्रदेश में पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ' थीम पर वृक्षारोपण जन अभियान-2023 की शुरूआत हो रही है। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में 35 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री ने सभी से आज कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने की अपील की है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी भी अपने सभी बूथों पर अभियान चला रही है जिसमें शीर्ष से लेकर बूथ स्तर तक के सभी कार्यकर्ता एक-एक पौधा अवश्य रोपित करेंगे और उनका संरक्षण भी करेंगे। अभियान संयोजक कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि बूथों में सभी कार्यकर्ता सुबह से ही पौधे लगा रहे हैं। माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा दिए गए लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी कार्यकर्ता उत्साहित हैं।

भगवंतनगर विधायक आशुतोष शुक्ला सहित जिला महामंत्री आशीष बाजपेई अटल, जिला मीडिया प्रभारी समीर शुक्ला, मंडल अध्यक्ष विद्या भास्कर, वरिष्ठ नेता रजन्ना मिश्रा व उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बदरका मंडल के कोरारी शक्तिकेंद्र में बूथ संख्या 38 में स्थिति अविरल वाटिका में आम के पौधे रोपित किए।

इस मौके पर विधायक आशुतोष शुक्ल ने कहा माननीय प्रधानमंत्री जी को पर्यावरण संरक्षण के अंतर्राष्ट्रीय सम्मान चैंपियंस ऑफ अर्थ से सम्मानित किया गया है वह पर्यावरण संरक्षण को लेकर बहुत कार्य कर रहे हैं हम सभी की जिम्मेदारी है कि अपने अपने गांव और घरों में पौधे रोपें और संरक्षित करें।

बदरका मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मंडल महामंत्री धीरज शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष अशोक सिंह, शक्तिकेंद्र संयोजक अमर लोधी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर
ताजा खबर
ब्रेकिंग न्यूज़