होम राजनीति-चुनाव खेल गाँव-किसान राज्य-प्रदेश देश-विदेश वीडियोज धर्म-ज्योतिष बिजनेस खबरें और भी सुर्खियां टेक-वर्ल्ड
×
सावन शिवरात्रि 2023: 15 या 16 जुलाई, जानें कब मनाई जाएगी साव...

सावन शिवरात्रि 2023: 15 या 16 जुलाई, जानें कब मनाई जाएगी सावन की शिवरात्रि और क्या है शुभ मुहूर्त..

...

Excutive Editor

15 जुलाई 2023, सुबह 08:32


सावन शिवरात्रि 2023: वैसे तो हर महीने की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है, लेकिन सावन में पड़ने वाली शिवरात्रि का महत्व बेहद खास होता है। दरअसल, सावन में पड़ने वाली शिवरात्रि के दिन कांवड़िया पवित्र गंगाजल से भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं जिसकी बाद उनकी कांवड़ यात्रा पूरी होती है। ऐसे में आइए जानते हैं भोलेनाथ को जल अर्पित करने का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि क्या है।

सावन की शिवरात्रि की पूजा विधि?

  • सावन की शिवरात्रि के दिन सुबह जल्दी उठकर नहा धोकर साफ सुथरे कपड़े पहनें। उसके बाद हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प करें और फिर घर के पूजा स्थल की सफाई करें।
  • घर में पूजा करने के बाद किसी मंदिर जाएं और शिवलिंग पर जलाभिषेक करें। 
  • इस दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए दूध, दही, घी, शक्कर, गंगाजल, शहद और गन्ने का रस ले सकते हैं। 
  • इसके बाद शिवलिंग पर चंदन का तिलक लगाएं और घी का दीपक जलाएं। 
  • सुहागिन महिलाओं को शिवलिंग और माता पार्वती को एक कलावे से बांधना चाहिए। इस दौरान ध्यान रखें कि इस कलावे में गांठ नहीं लगानी चाहिए।
  • पूजा के बाद शिव स्रोत और आरती अवश्य करें।

शिवरात्रि का शुभ मुहूर्त?

सावन माह की शिवरात्रि के दिन भोलेनाथ का जलाभिषेक करना काफी शुभ माना जाता है। इस दिन कांवड़ यात्रा से आए लोग विधि-विधान से शिवलिंग पर गंगा​जल अर्पित करते हैं। इस साल सावन महीने की शिवरात्रि 15 जुलाई 2023 से शुरू हो रही है जिसका समापन 16 जुलाई की रात होगा, लेकिन भगवान शिव की पूजा निशिता काल में की जाती है, इसलिए शिवरात्रि का पर्व आज यानि 15 जुलाई 2023 को मनाया जाएगा। हालांकि पंचांग के अुनसार शिवरात्रि की पूजा का शुभ मुहूर्त 15 जुलाई को रात 8 बजकर मिनट पर शुरू होगा और अगले दिन 16 जुलाई को रात 10 बजे तक रहेगा।

सम्बंधित खबर
ताजा खबर
ब्रेकिंग न्यूज़