होम राजनीति-चुनाव खेल गाँव-किसान राज्य-प्रदेश देश-विदेश वीडियोज धर्म-ज्योतिष बिजनेस खबरें और भी सुर्खियां टेक-वर्ल्ड
×
Australia: ऑस्ट्रेलियाई सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार,...

Australia: ऑस्ट्रेलियाई सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार, चालक दल के चार सदस्य लापता; बचाव अभियान शुरू

...

Excutive Editor

29 जुलाई 2023, सुबह 06:40


ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पूर्वी तट के पास समुद्र में हेलीकॉप्टर गिरने से चार ऑस्ट्रेलियाई सैन्य विमान चालक लापता हो गए हैं। शुक्रवार देर रात एमआरएच-90 ताइपन (MRH-90 Taipan) हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रक्षा अधिकारियों ने जानकारी दी कि चल दलों की तलाशी के लिए यूएस-ऑस्ट्रेलिया टैलिसमैन सेबर अभ्यास (US-Australian Talisman Sabre exercise) को रोक दिया गया है। बता दें कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास की शुरुआत हुई है। 

ब्रिस्बेन ऑस्ट्रेलिया में सैन्य अभियान के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। देश के उत्तर-पूर्वी तट के पास समुद्र में हेलीकॉप्टर गिरने से चार ऑस्ट्रेलियाई सैन्य विमान के पायलट लापता हो गए हैं। रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने जानकारी दी कि शुक्रवार देर रात एमआरएच-90 ताइपन (MRH-90 Taipan) हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

चालक दलों की तलाशी जारी 

रक्षा अधिकारियों ने जानकारी दी कि चालक दल की तलाशी के लिए यूएस-ऑस्ट्रेलिया टैलिसमैन सेबर अभ्यास (US-Australian Talisman Sabre exercise) को रोक दिया गया है।  बता दें कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास की शुरुआत हुई है।

 

सम्बंधित खबर
ताजा खबर
ब्रेकिंग न्यूज़