OYO होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, इसी होटल में गैंगस्टर विकास दूबे ने काटी थी फरारी।

ओयो होटल में चल रहे देह व्यापार का मंगलवार देर रात क्राइम ब्रांच की टीम ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 34 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें 14 लड़कियों के अलावा होटल का मालिक नरेंद्र और एजेंट मोनू शामिल है।पकड़ी गई अधिकांश लड़कियां उत्तर प्रदेश और बिहार की हैं।

बाकी गिरफ्तार किए गए लोग यहां ग्राहक के तौर पर आते थे। एजेंट मोनू और महिला माफिजा वेश्यावृति के लिए यूपी और बिहार से लड़कियां मंगवाते थे। मोनू रोज एजेंट मोनू द्वारा रोज यहां 10-15 लड़कियां वेश्यावृत्ति के लिए ले कर आता था।

वह टैक्सी ड्राइवर का भी काम करता था। वह लड़कियों के संपर्क में रहता था। काम पूरा होने के बाद वह अपनी गाड़ी से ही उन्हें उनके घर छोड़कर आता था। खास बात यह है कि जिस होटल में पुलिस ने छापेमारी की है वो पहले भी विवादों में रह चुका है।

बता दें कि गैंगस्टर विकास दुबे भी अपनी फरारी के दौरान इसी होटल में रुकना पाया गया था। एसीपी संदीप मोर रात्रि गश्त के दौरान बड़खल चौक पर मौजूद थे जहां उन्हें गुप्त सूत्रों की सहायता से सासाराम होटल में चल रहे देह व्यापार की सूचना प्राप्त हुई जिसपर तुरंत कार्रवाई करते हुए एसीपी संदीप मोर ने क्राइम ब्रांच 30 तथा महिला थाना सेक्टर 16 की एक टीम गठित कर होटल में रेड की अचानक पुलिस को देखकर होटल के कर्मचारियों और वहां मौजूद अन्य लोगों में अफरातफरी मच गई।

कमरों में लड़के और लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस को देखकर सभी भागने लगे, लेकिन पहले से सतर्क पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। वेश्यावृत्ति में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Share It