होम राजनीति-चुनाव खेल गाँव-किसान राज्य-प्रदेश देश-विदेश वीडियोज धर्म-ज्योतिष बिजनेस खबरें और भी सुर्खियां टेक-वर्ल्ड
×
आदमी

आदमी

...

Jangan News Desk

07 नवम्बर 2023, दोपहर 02:40


शीर्षक:- आदमी


कभी मशहूर तो कभी बदनाम आदमी...! 
परेशानियों का बोझ लिए खड़ा आदमी...!! 

दिन के उजालों में अपने आंसू छिपाता आदमी...! 
रात के अंधकार में खुद को तम में भीगाता आदमी...!! 

मंजिल की चाह में जवानी को मरता आदमी...! 
सफर का आनंद लिए बिना जीता आदमी...!! 

कभी जागा तो कभी सोया आदमी...! 
खुद में ही खोया खोया आदमी... 

बेवफाई के बाज़ार में वफ़ा की गुहार लगता आदमी...! 
अपनी औकात से ज्यादा खुद को दिखाता आदमी...!! 

अपनी गलतियों पर पर्दा डालता आदमी...! 
ओरों की गलतियों को बेपर्दा करता आदमी...!! 

कभी मशहूर तो कभी बदनाम आदमी...! 
परेशानियों का बोझ लिए खड़ा आदमी...!! 

लेखिका:- आरती सिरसाट
          बुरहानपुर मध्यप्रदेश

सम्बंधित खबर
ताजा खबर
ब्रेकिंग न्यूज़