12 अक्टूबर 2023, दोपहर 11:36
भाजपा महिला मोर्चा ने भाजपा संस्थापक सदस्य राजमाता विजया राजे सिंधिया की जयंती मना विशिष्ट महिलाओं को किया सम्मानित .
उन्नाव:- भाजपा द्वारा चलाए जा रहे नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा द्वारा लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी की संस्थापक सदस्य सह भाजपा महिला मोर्चा की प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष राजमाता विजया राजे सिंधिया की जयंती मनाई गई। इस दौरान भाजपा कार्यालय उन्नाव में महिला मोर्चा की सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना दीक्षित के नेतृत्व में जिला कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा ललिता मिश्रा के संयोजन में विशिष्ट महिलाओं के सम्मान का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
भाजपा कार्यालय पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना दीक्षित ने कहा स्व. विजया राजे सेवा भावना से राजमाता बनीं। ऐसी मां के नारित्व व मातृत्व का हम सभी महिलाएं सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही देश के अच्छे भविष्य का निर्माण हो सकता है और समाज में मातृ शक्ति से ही एक अच्छे परिवार, समाज व देश का निर्माण होता है। नारियों को जब भी अवसर मिला है उन्होंने खुद को साबित किया है कितने राज्यों की सत्ता को चलाया है मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने महिलाओं को भागीदारी दिलाने के लिए संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास कर हम सब बहनों का सम्मान बढ़ाया है।
कार्यक्रम में समाजसेविका नीतू त्रिवेदी, मंजू प्रजापति, अनीता वर्मा, गुड़िया तिवारी, मीना देवी, संध्या दीक्षित, राजकुमारी, उपासना पाण्डेय, शिवानी सिंह, मनु निगम, राधा पाण्डेय आदि बहनों का सम्मान किया गया कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री महिला मोर्चा श्रद्धा बाजपेई ने किया।
इस दौरान कार्यक्रम में जयंती, सविता, नीलम सिंह, स्वाती गुप्ता आदि महिला मोर्चा की पदाधिकारी उपस्थित रहीं।