होम राजनीति-चुनाव खेल गाँव-किसान राज्य-प्रदेश देश-विदेश वीडियोज धर्म-ज्योतिष बिजनेस खबरें और भी सुर्खियां टेक-वर्ल्ड
×
आज का राशिफल

आज का राशिफल

...

Jangan News Desk

30 जून 2023, दोपहर 11:04


मेष राशि - आज कहीं से अचानक कुछ लाभ संभव है, अनावश्यक खर्च से बचें,परिवार में प्रसन्नता रहेगी,धार्मिक स्थल का भ्रमण हो सकता है,आलस्य को हावी न होने दें।

वृष राशि - आज घर बाहर मनो-बिनोदपूर्ण वातावरण रहेगा, ब्यापार के अंदर थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है, घूमने-फिरने से मन में बदलाव आयेगा, दिन अच्छा है।

मिथुन राशि - आज मांगलिक कार्यों के पीछे धन व्यय हो सकता है,विलासिता की वस्तुयें की खरीद हो सकती है,बाहरी स्थानों से लाभ प्राप्त होगा,मौसमी बिमारी के कारण दिन बाधित हो सकता है।

कर्क राशि - आज दिन मिला-जुला असर कारक है, किये गये कार्य में सफलता मिलेगी, यदि सही दिशा में अपने कार्य में लगे रहें तो सफलता अवश्य मिलेगी,दिन अच्छा बीतेगा।

सिंह राशि - आज दिन उत्तम है, आध्यात्मिक उन्नती के आसार बन रहे हैं, गुरुजनों की सेवा का लाभ मिलेगा,भाईयों के सहयोग से सफलता मिलेगी आपस में मेल-जोल बना कर चलें।

कन्या राशि - आज दिन अच्छा है,पूर्व में लिये गये कर्ज को धीरे धीरे चुकाने की चेष्टा करें ऋण भार में कमी आयेगी,आतिथ्य सत्कार के अवसर मिलेंगे, किसी कार्य के लिए सोच समझ के निर्णय लें परिणाम अच्छे मिलेंगे।

तुला राशि - आज दिन उत्तम है,आयु का लाभ मिलेगा,पुरुषार्थ के द्वारा आय एवं लाभ के क्षेत्र में उन्नती होगी,जरुरतमंद को दान करना अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि - आज दिन मध्यम फलदाई है उच्च कल्पनाशिलता का रंग मन मस्तिष्क में छाया रहेगा अतः पूरे जोश के साथ कार्य करने के मूड में रहेंगे,पराक्रम का कार्य भी सफलता में सहायक होगी।

धनु राशि - आज दिन मिला-जुला असर कारक है,गरिष्ठ भोजन के कारण परेशानी हो सकती है परहेज करना बेहतर होगा,बाहरी स्थानों के माध्यम से लाभ मिल सकता है।

मकर राशि - आज दिनचर्या संतुलित व्यतीत होगा,कर्म क्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है,संतान की उन्नती के कारण मन हर्षित रहेगा।

कुंभ राशि - आज मकान वाहन आदि के लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे हैं,नौकरी के क्षेत्र में भी लाभ मिलेगा,श्री नारायण का स्मरण करें सब मंगल होगा।

मीन राशि - आज दिन उत्तम है, धार्मिक कार्य संपन्न होंगे,पराक्रम के कारण सफलता मिलने के योग बन रहे हैं,अपने कार्य करते रहें कुलदेवता का स्मरण करते हुए।

आचार्य धीरज द्विवेदी "याज्ञिक"
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
          प्रयागराज।

सम्बंधित खबर
ताजा खबर
ब्रेकिंग न्यूज़