16 अगस्त 2023, दोपहर 12:24
उन्नाव:- भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, भारतीय जनता पार्टी के कोटिशः कार्यकर्ताओं के प्रेरणा-पुंज, सेवा व सुशासन के पथ प्रदर्शक, 'भारत रत्न' श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम आयोजित किए गए सभी कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में लगे अतिथियों ने बूथों पर पहुंच कार्यकर्ताओं के साथ श्रद्धेय अटल बिहारी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करते हुए उनके जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं के मध्य उनकी प्रतिबद्धता, दूरदर्शिता,निष्ठा और समर्पण की भावना से भारतीय राजनीति और समाज को दिशा देने की बात बताया।
अटल जी की विचारधारा व सिद्धांतों पर आधारित राजनीति के सबसे उच्च मानकों, राष्ट्रसेवा की अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से सुशासन की नींव, पोखरण से पूरे विश्व को भारत के सामर्थ्य का परिचय, अपने संगठन कौशल से पार्टी को शून्य से शिखर तक पहुंचाने में अमूल्य योगदान देने को भी बताया।
सहकारिता मंत्री माननीय जेपीएस राठौर सांसद साक्षी महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, सदर विधायक पंकज गुप्ता, बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार और जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह ने नवाबगंज ब्लॉक स्थित श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
विधायक आशुतोष शुक्ला ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यस्मृति में आयोजित काव्यगोष्ठी में अटल जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अभियान के संयोजक जिला महामंत्री बिपिन मिश्रा ने अपने आवंटित बूथ पर पहुंच श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया।
भाजपा कार्यालय उन्नाव में भी। श्रद्धेय अटल बिहारी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई जिसमें जिला मीडिया प्रभारी समीर शुक्ला, जिला सोशल मीडिया संयोजक जैनेंद्र शुक्ला, नगर उपाध्यक्ष व सभासद दीपक दीक्षित, मोनू, मनीष शुक्ला, आयुष तिवारी, अब्बास जैदी, प्रशांत सिंह उपस्थित रहे।