होम राजनीति-चुनाव खेल गाँव-किसान राज्य-प्रदेश देश-विदेश वीडियोज धर्म-ज्योतिष बिजनेस खबरें और भी सुर्खियां टेक-वर्ल्ड
×
उन्नाव: अखिल भारतीय श्रीमाली महासभा द्वारा प्रदेश स्तरीय कार...

उन्नाव: अखिल भारतीय श्रीमाली महासभा द्वारा प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन..

...

Excutive Editor

14 अगस्त 2023, दोपहर 10:24


उन्नाव:- अखिल भारतीय श्रीमाली महासभा जनपद उन्नाव द्वारा जिला अध्यक्ष मनीष कुमार श्रीमाली के नेतृत्व में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम उन्नाव शहर के ग्रीन पैलेस गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आर.एन पुष्प जीवी श्रीमाली, प्रदेश उपाध्यक्ष छोटेलाल श्रीमाली, प्रांतीय सचिव इंद्र प्रसाद श्रीमाली आदि ने मुख अतिथियों का जोरदार स्वागत किया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आर.एन ने समाज की गरीब बच्चियों की पढ़ाई से लेकर शादी तक करवाने एवं नौजवानों के लिए रोजगार तक संगठन को समझाया कि हम समाज के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र से जोड़ना हमारा लक्ष्य है। जिला अध्यक्ष मनीष कुमार श्रीमाली ने संगठन के विस्तार को लेकर युवाओं को समाज के लिए आगे आने को कहा और युवाओं को मार्गदर्शित किया। जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार श्रीमाली, जिला संयोजक छोटेलाल श्रीमाली, कोषाध्यक्ष श्रीगणेश श्रीमाली, शिवचरण श्रीमाली, जिला प्रचारक मोहित श्रीमाली, सुरेश श्रीमाली, शिवमंगल श्रीमाली, कौशल कुमार श्रीमाली, अश्वनी श्रीमाली, रामबाबू श्रीमाली, सरोज श्रीमाली, जगदीश श्रीमाली, अंशु श्रीमाली, राजकुमार श्रीमाली आदि उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर
ताजा खबर
ब्रेकिंग न्यूज़