होम राजनीति-चुनाव खेल गाँव-किसान राज्य-प्रदेश देश-विदेश वीडियोज धर्म-ज्योतिष बिजनेस खबरें और भी सुर्खियां टेक-वर्ल्ड
×
उन्नाव में सुनी गई पीएम के मन की बात..

उन्नाव में सुनी गई पीएम के मन की बात..

...

Excutive Editor

31 जुलाई 2023, सुबह 08:23


उन्नाव:- प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को जनपद भर में सुना गया। भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री दिलीप यादव के साथ पदाधिकारियों, विधायकों के साथ हर बूथ पर कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम को देखा और सुना गया। उन्होंने नशे के खिलाफ युवाओं की बढ़ती भागीदारी पर खुशी जाहिर की। बलिदानी वीरों के सम्म्मान के लिए मेरी माटी मेरा देश अभियान को शुरू कराने की सलाह दी।

रविवार को जनपद में 24 घंटे के प्रवास पर आए क्षेत्रीय मंत्री दिलीप यादव, जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, अभियान संयोजक जिला उपाध्यक्ष राकेश कृष्ण साहू लगातार मॉनिटरिंग टीम के साथ बैठकर सभी कार्यक्रमों पर नजर बनाए रहे। क्षेत्रीय मंत्री अवध क्षेत्र ने सदर विधायक पंकज गुप्ता, पूर्व विभाग संगठन मंत्री अनिल मिश्र ने जिला पदाधिकारियों और लोगों के साथ मिर्जा इंटरनेशनल लिमिटेड में कार्यक्रम को सुना। जिला महामंत्री आशीष बाजपेई अटल, जिला उपाध्यक्ष महेश चंद्र दीक्षित, जिला मीडिया प्रभारी समीर शुक्ला, अवनीश, जैनेंद्र आदि उपस्थित रहे। विधायक भगवंतनगर आशुतोष शुक्ला ने बहुराजमऊ, विधायक अनिल सिंह पुरवा में बूथ संख्या - 436 पर कार्यकर्ताओ एवं क्षेत्रवासियों के साथ सुना। जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, विधायक श्रीकांत कटियार, मोहान विधायक बृजेश रावत ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सुना।


सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह ने नवाबगंज मंडल प्रवासी दायित्व के क्रम में कुसुंभी बूथ संख्या 306 पर देव तुल्य ग्रामवासियों के मध्य प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सुना बूथ अध्यक्ष अजय कांत राठौर एवं मंडल अध्यक्ष राजेंद्र द्विवेदी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार पांडे, सदस्य क्षेत्र पंचायतगण, कोटेदार एवं ग्रामवासियों उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर
ताजा खबर
ब्रेकिंग न्यूज़