होम राजनीति-चुनाव खेल गाँव-किसान राज्य-प्रदेश देश-विदेश वीडियोज धर्म-ज्योतिष बिजनेस खबरें और भी सुर्खियां टेक-वर्ल्ड
×
UP आगरा पेशाब मामला : मुंह पर पेशाब करने वाले बदमाश की पुलिस...

UP आगरा पेशाब मामला : मुंह पर पेशाब करने वाले बदमाश की पुलिस ने थाने में निकाली हेकड़ी, हाथ जोड़कर अब मांग रहा है माफी

...

Excutive Editor

26 जुलाई 2023, सुबह 07:52


आगरा पेशाब मामला: एक जनवरी 2023 के उक्त वीडियाे में किरावली थाने में अभियोग दर्ज है। इसमें किरावली के रहने वाले आदी उर्फ आदित्य को पुलिस ने आयुध अधिनियम में जेल भेजा था। पुलिस उपायुक्त नगर सूरज कुमार राय ने बताया कि पेशाब करने और पैर छूकर माफी मंगवाने वाला वीडियो गांव अटूस सिकंदरा का था। यह वीडियो अक्टूबर 2018 का बताया गया है।

लहूलुहान गैंगस्टर विक्की के चेहरे पर पेशाब करने वाले दबंग आदित्य की सिकंदरा थाने में हेकड़ी निकल गई। प्रसारित वीडियो में वह बोल रहा था कि आदि में रहम नहीं है, थाने में वही दबंग पूरी रात हाथ जोड़े बैठा रहा। पुलिस से एक ही बात कहता रहा कि माफ कर दो, दोबारा ऐसी गलती नहीं करेगा।

दो केस हुए हैं दर्ज

मामले में पुलिस ने दो अभियोग दर्ज किए हैं। सोमवार को इंटरनेट मीडिया में तीन वीडियो प्रसारित हुए थे। एक वीडियाें में बाइक सवार दो युवक फायरिंग करते हैं। दूसरे में एक युवक की सड़क पर पिटाई कर पैर छूकर माफी मंगवा रहा था। तीसरा वीडियो शर्मसार करने वाला था, इसमें लहूलुहान युवक को बेरहमी से पीटते हुए उसके चेहरे पर एक युवक पेशाब कर रहा था। फायरिंग करने वाला वीडियाे दूसरी बार प्रसारित हुआ था।

पूछताछ में बोला आरोपित

मुख्य आरोपित आदित्य ने पूछताछ करने पर बताया कि वह मोहम्मदपुर सिकंदरा में अपने मामा के पास रहता है। गिरोह के सदस्य विक्की ने अक्टूबर 2022 में उसके मित्र निक्की के घर जाकर परिवार के लोगों से मारपीट की थी। निक्की ने इसकी जानकारी उसे दी। जिस पर उसने विक्की काे सबक सिखाने के लिए यह सब किया था। निक्की और विक्की दोनों गैंगस्टर हैं। उसने बोदला के रहने वाले गैंगस्टर साहिला खान द्वारा फोन करके विक्की को अटूस गांव बुलाया था। यहां उसे बेहरमी से पीटने के बाद पेशाब किया था।

पुलिस के तेवर देख हाथ जोड़ रोने लगा दबंग

प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने आदित्य से पूछा कि वह कितना बड़ा बदमाश है, बता। पुलिस के तेवर देख दबंग हाथ जोड़ कर रोने लगा। रात भर हाथ जोड़े बैठा रहा। कहता रहा कि गलती हो गई। उसे डर सताता रहा कि पुलिस कहीं सख्ती से पेश न आए। पुलिस प्रसारित वीडियो में एलान करने वाले आदित्य से पूछती कि उसे क्या चाहिए, वह तुरंत बोलता रहम कर दो।

पुलिस ने दर्ज किए दो अभियोग

सिकंदरा थाने में आरोपितों के विरुद्ध दो अभियाेग दर्ज किए गए हैं। पेशाब कांड में चौकी प्रभारी केपी सिंह ने बलवा, जानलेवा हमला, गाली-गलौज, मानहानि की धारा में अभियोग दर्ज किया है। इसमें आदित्य, भोला, निक्की, साहिला खान और अमन शर्मा नामजद हैं। साहिला खान और निक्की पहले से जेल में बंद हैं।

दूसरा अभियोग

चौकी प्रभारी पदम प्राइड विश्वदीप ने बलवा, गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी औरा मानहानि की धारा में दर्ज कराया है। इसमें भी आदित्य और उसके साथी नामजद हैं। आदित्य ने पुलिस को बताया कि पैर छूने वाले युवक ने उसे इंस्टाग्राम पर गाली दी थी। उसे एक युवक की मदद से खोजा, पैर छूने के बाद माफ कर दिया। 

सम्बंधित खबर
ताजा खबर
ब्रेकिंग न्यूज़