होम राजनीति-चुनाव खेल गाँव-किसान राज्य-प्रदेश देश-विदेश वीडियोज धर्म-ज्योतिष बिजनेस खबरें और भी सुर्खियां टेक-वर्ल्ड
×
मायावती का कांग्रेस पर निशाना, बोली- कांग्रेस शासित राज्यों...

मायावती का कांग्रेस पर निशाना, बोली- कांग्रेस शासित राज्यों में दलितों पर बढ़ा अत्याचार

...

Jangan News Desk

13 जून 2023, दोपहर 12:03


बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। लेकिन इस दौरान वह भाजपा से ज्यादा कांग्रेस पर हमलावर रहीं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आरोप लगाया कि कांग्रेस शासित राज्यों में दलितों पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है। लेकिन कांग्रेस भाजपा से बड़ी हिंदू भक्त बनने की होड़ में शामिल हो गई है।

कौन बड़ा 'हिंदुत्ववादी' और 'हिंदू भक्त'
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को अपने घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले कुछ समय से, भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं कि कौन बड़ा 'हिंदुत्ववादी' और 'हिंदू भक्त' है



भाजपा बाबा साहेब का संविधान नहीं मानती
इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा शासित राज्यों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश को चलाने के लिए बाबा साहेब अंबेडकर ने संविधान दिया। लेकिन वर्तमान की भाजपा सरकार संविधान को नहीं मानती। वह अपने हिसाब से देश चला रही है। जो कि देश के साथ ही भविष्य में आने वाली सरकारों के लिए एक गलत उदाहरण होगा।

सम्बंधित खबर
ताजा खबर
ब्रेकिंग न्यूज़