होम राजनीति-चुनाव खेल गाँव-किसान राज्य-प्रदेश देश-विदेश वीडियोज धर्म-ज्योतिष बिजनेस खबरें और भी सुर्खियां टेक-वर्ल्ड
×
उन्नाव:- जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने तीन मंडलों में किया प्र...

उन्नाव:- जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने तीन मंडलों में किया प्रवास..

...

Excutive Editor

14 जुलाई 2023, दोपहर 12:42


उन्नाव:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के सफलतम 9 साल पूरे होने पर पिछले माह से भारतीय जनता पार्टी द्वारा महासंपर्क अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने भगवंतनगर विधानसभा के तीन मंडलों में प्रवास कर मंडल पदाधिकारियों और शक्तिकेंद्र संयोजकों के साथ बैठक कर घर-घर संपर्क अभियान को गति प्रदान करने की योजना बनवाई।

जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने कहा प्रत्येक कार्यकर्ताओं को घर घर संपर्क अभियान में अब वृहद रूप से प्रत्येक परिवार से संपर्क कर नंबर 9090902024 मिस्ड कॉल करवानी है इसमें सभी कार्यकर्ताओं को तीन दिन तक संपर्क करना है आपके मंडल का कोई घर कोई परिवार इस संपर्क अभियान में नहीं छूटना चाहिए।

जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने बीघापुर मंडल के इंदामऊ में, धनीखेड़ा मंडल के बारा में और सुमेरपुर मंडल के भगवंतनगर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, जिला कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी समीर शुक्ला, जिला कार्यसमिति सदस्य शत्रुघ्न सिंह, श्रीकांत तिवारी, मंडल अध्यक्ष बीघापुर अतुल पटेल, सुमेरपुर आशीष बाबा लोधी युवा मोर्चा, जिला उपाध्यक्ष नमन बाजपेई, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बंशी लाल लोधी आदि उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर
ताजा खबर
ब्रेकिंग न्यूज़