होम राजनीति-चुनाव खेल गाँव-किसान राज्य-प्रदेश देश-विदेश वीडियोज धर्म-ज्योतिष बिजनेस खबरें और भी सुर्खियां टेक-वर्ल्ड
×
ऑनलाइन गेम की लत ने बच्चे को मानसिक रूप से किया बीमार, दिव्य...

ऑनलाइन गेम की लत ने बच्चे को मानसिक रूप से किया बीमार, दिव्यांग आवासीय विद्यालय में कराया गया भर्ती

...

Excutive Editor

12 जुलाई 2023, सुबह 09:24


अलवर के मुंगास्का कॉलोनी में ऑनलाइन गेम की लत ने एक और बच्चे को अपना शिकार बना लिया। पबजी गेम का शिकार बच्चा सातवीं क्लास का छात्र है। गेम की लत के कारण बच्चा अपना मानसिक संतुलन खो बैठा है। वह खाना-पीना छोड़कर फायर-फायर बड़बड़ाता रहता है। परिजनों ने बताया कि वह नींद में भी हाथ चलाता रहता है। बच्चे को इलाज के लिए दिव्यांग संस्थान के हॉस्टल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार अलवर के मुंगास्का कॉलोनी में रहने वाला एक 14 साल का बच्चा पिछले सात महीनों से मोबाइल पर ऑनलाइन गेम और फायर फ्री खेल रहा था। उसे गेम की ऐसी लत गई कि वो रोजाना 14 से 15 घंटे लगातार गेम खेल रहा था। इस लत के कारण बच्चा अपना मानसिक संतुलन खो बैठा है। मनोरोग चिकित्सक और साइकोलॉजिस्ट की टीम बच्चे का इलाज करने में जुटी हुई हैं। छात्र को दिव्यांग संस्थान के हॉस्टल में भर्ती कराया गया है।

छात्र के परिजनों ने बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई के लिए उसको फोन दिलाया था। घर पर वाईफाई भी लगवा दिया था। इस दौरान पता नहीं कब उसकों ऑनलाइन गेम की लत लग गई। कई बार उसकी इस लत को छुड़वाने का प्रयास किया गया। कई बार उसको डांटा भी गया, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। परिजनों ने बताया कि उनके बच्चे की हालत ऐसी हो गई है कि वह खाना-पीना छोड़कर फायर-फायर बड़बड़ाता रहता है। सोते समय भी उसके दिमाग में वही सब चलता रहता है। नींद में भी वो हाथ चलाता रहता है।

 

सम्बंधित खबर
ताजा खबर
ब्रेकिंग न्यूज़