होम राजनीति-चुनाव खेल गाँव-किसान राज्य-प्रदेश देश-विदेश वीडियोज धर्म-ज्योतिष बिजनेस खबरें और भी सुर्खियां टेक-वर्ल्ड
×
चंदेरी में फिर फैला आतंक, ‘स्त्री 2’ का डरावना मोशन पोस्टर र...

चंदेरी में फिर फैला आतंक, ‘स्त्री 2’ का डरावना मोशन पोस्टर रिलीज..

...

Excutive Editor

11 जुलाई 2023, दोपहर 10:51


स्त्री 2 का टीज़र आउट: श्रद्धा कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से ऐलान कर दिया है कि स्त्री का फिल्मांकन शुरू हो गया है। टीजर के साथ इंट्रेस्टिंग नोट लिखा है। जिसमें हिंट दिया है कि वो चंदेरी में आतंक फैलाने के लिए तैयार है। डेट भी बताई है जो अगले साल की है। उन्होंने जैसे ही फैन्स को जानकारी दी वो एक्टिव मोड में आ गए और अपनी राय जाहिर करने लगे।

खबर में आगे पढ़ें

  • 2018 में आई हॉरर कॉमेडी की सीक्वल
  • राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी भी निभा रहे अहम रोल
  • ओ स्त्री कल आना नहीं इस बार डायलॉग ओ स्त्री रक्षा करना

साल 2018 में रिलीज  फिल्म को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया। लोग हंसे भी और हंसते हंसते डरे भी। एक बार फिर स्त्री बड़े पर्दे पर दिल दहलाने को तैयार है। ‘स्त्री 2’ की शूटिंग शुरू कर दी गई है, हाल ही में जियो स्टूडियो और मैडॉक फिल्म ने इसकी जानकारी भी दी थी।

श्रद्धा ने दिया अपडेट

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। फैंस को बताया कि फिल्म ‘स्त्री 2’आ रही है। लिखा: एक बार फिर चंदेरी में फैला आतंक! आ रही है वो, अगस्त 2024 को।  एक्ट्रेस का बस इतना कहना था कि सोशल मीडिया पर यूजर्स एक्टिव हो गए।

फिल्म को लेकर उत्साहित फैन ने लिखा: अब आएगा असली मजा। तो वहीं दूसरे यूजर ने एक्ट्रेस से बीटीएस की डिमांड कर दी। ‘ओ स्त्री कल आना’ की जगह ‘ओ स्त्री रक्षा करना’ जैसा डायलॉग देखकर फैंस कुछ कंफ्यूज भी हैं।

टीजर में दिखा क्या?

टीजर में चंदेरी की गलियां और स्याह दीवार पर ‘ओ स्त्री कल आना-2018’ लिखा होता है। थोड़ी देर बाद लिखा आता है- ‘ओ स्त्री रक्षा करना-2024’ श्रद्धा के बाद राव ने जैसे ही टीजर अपने हेंडल से पोस्ट किया Bhumi Pednekar ने तुरंत रिस्पॉन्ड किया। लिखा- Caaaasaant wait guys यानि मुझसे इंतजार नहीं हो रहा। इसके बाद हुमा कुरैशी ने भी आग वाली इमोजी पोस्ट की।

मंझे हुए कलाकारों की टीम

‘स्त्री 2’ में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के अलावा पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस हॉरर कॉमेडी के लिए श्रद्धा कपूर ने शूटिंग भी शुरू कर दी है। ‘स्त्री 2’ की रिलीज डेट क्या है फिलहाल इसका खुलासा नहीं किया गया है लेकिन वीडियो के साथ दी गई जानकारी के मुताबिक, ये फिल्म अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

सम्बंधित खबर
ताजा खबर
ब्रेकिंग न्यूज़