होम राजनीति-चुनाव खेल गाँव-किसान राज्य-प्रदेश देश-विदेश वीडियोज धर्म-ज्योतिष बिजनेस खबरें और भी सुर्खियां टेक-वर्ल्ड
×
मुंबई में स्पॉट हुईं नोरा फतेही:कैजुअल नो-मेकअप लुक में आईं...

मुंबई में स्पॉट हुईं नोरा फतेही:कैजुअल नो-मेकअप लुक में आईं नजर, रुक कर पैपराजी को दिए पोज

...

Jangan News Desk

24 जून 2023, दोपहर 02:46


हाल ही में नोरा फतेही मुंबई में स्पॉट हुईं। इस दौरान नोरा ने रुक कर पैपराजी को पोज दिए। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है। इस दौरान उन्होंने अपने हाथ में एक कॉफी भी ली हुई है।

कैजुअल लुक में दिखीं नोरा
वीडियो में नोरा ब्लू कट स्लीव्स क्रॉप टॉप और ब्लैक योगा पैंट में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बालों में बन बनाया हुआ है। एक्सेसरीज के तौर पर नोरा ने सनग्लासेस लगाए, पर्ल इयररिंग्स पहनी और ब्लैक बैग भी लिया हुआ है। उन्होंने ब्लैक फ्लैट सैंडल के साथ अपना लुक कंप्लीट किया।

फैंस ने की नोरा की तारीफ
नोरा की इस वीडियो पर उनके फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- नोरा आप बहुत सुंदर लग रही हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा- लव यू नोरा!

नोरा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
जल्द ही नोरा फतेही साजिद खान की फिल्म 100% में जॉन अब्राहम के साथ दिखाई देंगी। इस फिल्म में रितेश देशमुख और शहनाज भी नजर आएंगे। इसके अलावा नोरा फिल्म मडगांव एक्सप्रेस में भी नजर आएंगी।

सम्बंधित खबर
ताजा खबर
ब्रेकिंग न्यूज़