ऐमज़ॉन के मालिक जेफ बेजोस ने आज अंतरिक्ष यात्रा का नया इतिहास रचे हैं। जेफ बेजोस की स्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन का रॉकेट न्यू शेफर्ड अंतरिक्ष की यात्रा कर के वापस आ गया। जेफ बेजोस आज शाम तकरीबन 6.40 बजे अमेजॉन के पूर्व सीईओ जेफ बेजोस अंतरिक्ष की यात्रा पर रवाना होकर वापस लौट आए। इनके साथ तीन और यात्री भी थे। यह लॉन्चिंग पूरी तरह से ऑटोमैटिक थी जिससे अंतरिक्ष की यात्रा 11 मिनट में पूरी की गई। इसे 20 जुलाई को लॉन्च करने की वजह ये भी थी कि, इसी दिन अपोलो 11 ने चांद पर लैंडिंग की थी। अपोलो 11 की लैंडिंग की आज यह 52वीं वर्षगांठ है।