सोशल मीडिया पर इतनी ताकत है कि वो किसी को भी घंटों में स्टार बना सकता है। हाल ही में सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुका ‘बचपन का प्यार’ गाने वाला छोटा सा बच्चा सहदेव अब सुर्खियों में बना हुआ है। बसपन का प्यार’ गाना गाकर रातों-रात बने स्टार छत्तीसगढ़ के सुकमा के रहने वाले सहदेव दिरदो अब ‘इंडियन आइडल’ के मंच में भी अपना जलवा दिखायेंगे।
‘इंडियन आइडल 12’ के इस वीकेंड आने वाले एपिसोड में नजर आएगा सहदेव दिरदो। बता दें कि सहदेव दिरदो ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया ‘बसपन का प्यार’ गाना गाया था। इस गाने को सहदेव ने ऐसे गाया कि सोशल मीडिया में यह जबरदस्त वायरल हो गया और इस पर खूब मीम व इंस्टा रील्स बनने लगे।
इस गाने के जरिए सहदेव दिरदो रातोंरात स्टार बन गया।’इंडियन आइडल 12′ के होस्ट आदित्य नारायण ने सहदेव दिरदो का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। वीडियो में सहदेव दिरदो ‘बसपन का प्यार’ गा रहे हैं और सारे कंटेस्टेंट्स व जज झूमकर नाच रहे हैं।