Budget 2022-23 : महिलाओं, बच्चों, युवाओं से जुडी कई अहम घोषणा , बच्चों के लिए डिजिटल यूनिवर्सिटी की जाएगी तैयार।


केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश किया। उन्होंने चौथी बार केंद्रीय बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि 2014 से ही सरकार का फोकस नागरिकों के सशक्तीकरण पर है।हमारी सरकार ने लाभ प्रदान करने के लिए महिला और बाल विकास मंत्रालय की मिशन शक्ति, मिशन वात्सल्य, सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 जैसी योजनाओं को व्यापक रूप से नया रूप दिया है।

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि कोविड पैनडेमिक के चलते बच्चों की पढ़ाई रुक सी गई है। करीब दो सालों से उनकी पढ़ाई अस्थिर चल रही है। जिसके चलते बच्चों के भविष्य को खतरा हो सकता है।

ऐसे में बच्चों के भविष्य का ख्याल रखते हुए Budget 2022-23 में अहम फैसला लिया गया है। पीएम ई विद्या के ‘वन क्लास, वन टीवी चैनल’ कार्यक्रम को 12 से 200 टीवी चैनलों तक बढ़ाया जाएगा। यह सभी राज्यों को कक्षा 1 से 12 तक क्षेत्रीय भाषाओं में सप्लीमेंट्री शिक्षा प्रदान करने में सक्षम बनाएगा।

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को केंद्रीय बजट 2022-23 (Union Budget 2022) पेश किया। शिक्षा क्षेत्र के लिए कई घोषणाएं करते हुए सीतारमण ने कहा कि स्किल डिवेलपमेंट के लिए ‘डिजिटल देश ई-पोर्टल’ लॉन्‍च किया जाएगा।

वित्‍त मंत्री ने अहम ऐलान में कहा कि ‘पीएम ई विद्या के ‘वन क्लास, वन टीवी चैनल’ कार्यक्रम को 12 से 200 टीवी चैनलों तक बढ़ाया जाएगा। यह सभी राज्यों को कक्षा 1 से 12 तक क्षेत्रीय भाषाओं में सप्लीमेंट्री शिक्षा प्रदान करने में सक्षम बनाएगा।’

Share It