अनुष्का शर्मा के 35वें बर्थडे पर उनके पति विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर कई सारी फोटोज शेयर की हैं, जो आपने पहले कभी नहीं देखी होगी। इसके साथ विराट ने बीवी के लिए जो कैप्शन लिखा है, वो दिल छू लेने वाला है। उनका पोस्ट वायरल हो रहा है।
15 साल पहले ‘रब ने बना दी जोड़ी’ मूवी से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा 1 मई को अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली ने खूब सारा प्यार उड़ेला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बीवी की सात अनदेखी फोटोज शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर छाई हुई हैं। इसी के साथ विराट ने दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है।
Virat Kohli ने अनुष्का शर्मा को बर्थडे विश करते हुए पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा, ‘अच्छे और बुरे हर समय में, आपके हर क्यूट पागलपन से मुझे प्यार है। हैप्पी बर्थडे मेरी सबकुछ अनुष्का।’ इसके साथ उन्होंने दिल वाले इमोजी भी बनाए हैं।
अनुष्का ने किया रिएक्ट
अनुष्का शर्मा की अनदेखी फोटो
पति विराट कोहली के पोस्ट पर अनुष्का शर्मा ने भी रिप्लाई किया है। उन्होंने दिल, इनफिनिटी (हमेशा) और फैमिली वाला इमोजी बनाया है।’