Lucknow : सोनाली ने 59 साल की उम्र में कोलकाता के अस्पताल में आखिरी सांस ली। सोनाली का अंतिम संस्कार केवड़ा तला श्मशान घाट में किया गया। इस दौरान CM ममता बनर्जी ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। सूत्रों के मुताबिक, ‘वो लिवर कैंसर से पीड़ित थीं और इसी वजह से उनका निधन हो गया।’ सोनाली के यूं चले जाने से पूरी इंडस्ट्री सदमे में है। एक करीबी ने बताया, ‘सोनाली लंबे समय से कई शारीरिक बीमारियों से पीड़ित थीं। उनका शरीर बिल्कुल भी अच्छा नहीं था। उन्हें अक्सर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ता था। पिछले अगस्त में भी उन्हें एडमिट कराना पड़ा था। उस समय उनके पेट में पानी जमा हो गया था।