मंकीपॉक्स के बढ़ते केस लोगों में डर पैदा कर रहा है। दिल्ली में मंकीपॉक्स का पांचवां मामला सामने आया है। लोकनायक अस्पताल में भर्ती अफ्रीका मूल की महिला मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला साउथ दिल्ली में रहती थी। मंकीपॉक्स का लक्षण मिलने के बाद उसे लोकनायक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शनिवार को रिपोर्ट में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई है।
वहीं आपको बता दें कि डॉ. सुरेश ने बताया कि लोकनायक अस्पताल में मंकीपॉक्स के कुल पांच मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से एक मरीज को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं अस्पताल में मंकीपॉक्स के अभी चार मरीज भर्ती हैं इनमें दो महिला और दो पुरुष मरीज शामिल हैं। चारों मरीज की स्थिति बेहतर है। पहले पाए गए तीन मरीज तेजी से स्वस्थ भी हो रहे हैं।