उन्नाव:- गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के सीताराम कॉलोनी मोहल्ले में रहने वाला एक युवक बुधवार घर में सो रहा था। आधी रात तभी सोते समय अधेड़ ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर घायल होने पर पुलिस उसे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सीताराम कॉलोनी निवासी कृष्णकांत उर्फ मार्शल (45) पुत्र स्व. मंगल रैदास के पिता का निधन होने के बाद उसकी मां शांति कानपुर महाराजपुर थाना क्षेत्र के दिबियापुर निवासी गंगाराम के साथ रहने लगी। इसका कृष्णकांत विरोध करता था। बुधवार को उसकी मां घर आई। रात करीब एक बजे गंगाराम भी सीताराम कॉलोनी पहुंच गया। कृष्णकांत के विरोध से नाराज गंगाराम ने रात में सोते समय कृष्णकांत पर चाकुओं से हमला कर दिया। कई वार करने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी गंगाघाट पुलिस को दी गई। पुलिस ने उसे घायलावस्था में एंबुलेंस से इलाज के लिये भेजा। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपित पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।