उन्नाव:- स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर मनाये जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शुक्रवार को पाँच किमी पुलिसकर्मियों की हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। सुबह छह बजे पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने पुलिस लाइन से झंडी दिखाकर दौड़ में शामिल पुलिसकर्मियों की टीम को रवाना किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से कचहरी आरओबी होते हुए पुलिसकर्मी बड़ा चौराहा से आइबीपी होते हुए हरदोई ओवरब्रिज से पुन: पुलिस लाइन पहुंचे और यहीं दौड़ का समापन हुआ। दौड़ में पाँच पुलिसकर्मियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि दौड़ में प्रथम स्थान पाने वाले पुलिसकर्मियों को शनिवार को पुरस्कृत किया जायेगा। द्वितीय स्थान पाने वाले अन्य पाँच पुलिसकर्मियों को सांत्वना पुरुस्कार दिया जायेगा। इस दौरान दौड़ में 100 पुलिस कर्मियों ने हिस्सा लिया। जिसमें क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष कुमार और क्षेत्राधिकारी (प्रशिक्षु) दीपक कुमार सिंह ने भी दौड़ में हिस्सा लिया।