आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन की गलत टिप्पणी के खिलाफ आज भाजपा नेताओं ने लोकसभा में सोनिया गांधी से माफी मांगने को कहा। भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कहा कि सोनिया गांधी, आपने द्रौपदी मुर्मू के अपमान को मंजूरी दी। सोनिया जी ने सर्वोच्च संवैधानिक पद पर महिला के अपमान को मंजूरी है। वहीं भारी हंगामें की वज़ह से कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक टाल दी गई है।