*उन्नाव:-* जनपद उन्नाव के चांदमारी स्थित खुले में कूड़ा डालने की प्रक्रिया को रोकने के लिए पालिका अपनी जगह की तलाश में जुट गई है। साथ ही मृत पशुओं के निस्तारण के लिए जगह की तलाश भी जारी है। मंगलवार को पालिका के जलकल जेई, सफाई निरीक्षक सहित स्वच्छ भारत अभियान के अ़फसरो ने हुसैनगर गांव स्थित एक जगह का निरीक्षण कर चिन्हाकंन प्रक्रिया शुरू की है। गाँव मे अस्थाई डम्पिंग यार्ड और पशुओं के निस्तारण के लिए जगह चिन्हाकंन की सूचना पर ग्रामीणो का जमावड़ा लग गया। ग्राउंड पर ही सभी विरोध में उतर आए। पालिका जेई के लाख समझाने के बाद भी गाव में अस्थाई डम्पिंग ग्राउंड बनाने के लिए सहमति नही बन पाई। जिसके बाद करीबन डेढ़ घण्टे बाद पालिका के अ़फसर बेनतीजा वापस लौट गए। शहर स्थित जेल के पीछे हरदोई रोड के पास चांदमारी मैदान में शहर का नगर पालिका द्वारा एकत्र होने वाला कचरा काफी समय से डंप हो रहा था। हालत यह है कि मैदान में कूड़ा कचरा के बड़े बड़े ढेर लग चुके हैं। जिसके निस्तारण का फिलहाल अभी कोई ठोस इंतजाम नहीं निकल पाया है। ऐसे में नगर पालिका के सामने भी कचरे को हवा से हटाना एक चुनौती बना है। पालिका काफी समय से उन्नाव शहर के बाहर कोई खाली स्थान की तलाश कर रही थी। जिसके बाद हुसैनगर क्षेत्र में प्रस्तवित पड़े 65 पीटीडी का सेटेलाइट प्लांट की खाली पड़ी जमीन के बगल में स्थलीय निरीक्षण कर पड़ताल की। लेकिन यहां ग्रामीणों के विरोध पर सभी वापिस लौट गए। पालिका कर्मियों ने बताया कि कूड़ा डंप के लिए हुसैनगर क्षेत्र में पालिका की जमीन पड़ी हुई है। जहां पर स्थलीय निरीक्षण किया गया था। लेकिन ग्रामीणों के विरोध के आगे वापस लौटना पड़ा।उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। जो निर्णय होगा आगे काम किया जाएगा।
नगर पालिका के ईओ ओम प्रकाश ने बताया कि पालिका के पास मृत जानवरो के निस्तारण के लिए कोई जगह नही है। हुसैननगर में निरीक्षण के लिए कर्मियों को भेजा गया था लेकिन विरोध के आगे वापस लौटना पड़ा।