सहारनपुर:- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद सहारनपुर के ग्राम पंचायत चकवाली में एसडीएम संगीता राघव ने ग्रामीणों के साथ पौधारोपण किया इसके साथ ही साथ पेड़ लगाओ पृथ्वी बचाओ अभियान की शुरुआत भी की। जिसके तहत गांव चकवाली में 2000 पेड़ लगाए जाएंगे। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गांव चकवाली में एसडीएम संगीता राघव ने पौधारोपण करने के दौरान ग्रामीणों से कहा कि हम सब का कर्तव्य है कि हमें पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। साथ ही घर-घर जाकर लोगों को अधिक पेड़ लगाने के लिए जागरूक करे। इस मौके पर ग्राम प्रधान सविता देवी, दारोगा राजेंद्र सिंह, राजपाल सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।