राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आज पांचवीं और आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। परिणाम डि़जिटल रूप में जारी किए गए, इस बात की जानकारी राज्य के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने स्वयं दी।
राजस्थान बोर्ड पांचवीं और आठवीं कक्षा के रिजल्ट में देरी सामने आई है। परिणाम पहले सुबह 11 बजे जारी होने वाले थे।
हालांकि, परीक्षा परिणाम दोपहर 12.15 बजे डिजिटल माध्यम से घोषित किया गया। राजस्थान कक्षा 5वीं परिणाम 2022 की घोषणा आज rajeduboard.rajasthan.gov.in पर की गई, छात्र व अभिवाहक ध्यान दें कि यह रिजल्ट्स rajresults.nic.in से अब नहीं देखा जा सकता है।
कुल 14.53 लाख छात्रों ने RBSE Rajasthan Class 5th परीक्षा में भाग लिया था। इन सभी के रिजल्ट्स जारी कर दिए गए हैं। आरबीएसई ने 27 अप्रैल से 17 मई, 2022 तक कक्षा 5वीं की बोर्ड परीक्षाएं राज्य भर के कई परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की थीं।
आरबीएसई 5वीं रिजल्ट 2022 14.53 लाख छात्रों के लिए घोषित किया गया है। आप चाहें तो www.indiaresults.com से भी रिजल्ट देख सकते हैं।