उन्नाव:- उन्नाव शहर में नगर पालिका के रुके हुए काम और शहर के बिगड़े काम को नए ईओ ओमप्रकाश की तैनाती होने से रफ्तार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सात महीने के लंबे अंतराल के बाद उन्नाव नगर पालिका का गुरुवार को नए ईओ ओमप्रकाश ने कार्यभार संभाला। कार्यभार संभालते ही उन्होंने उन्नाव शहर के जामा मस्जिद, एबी नगर सहित निरीक्षण भवन सहित कई इलाकों का भ्रमण कर हकीकत परखी। उन्नाव नगर पालिका में ईओ की कुर्सी सात महीने से खाली पड़ी थी जिसकी वजह से सदर एसडीएम सत्यप्रिय सिंह नगर पालिका की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। दो-दो जिम्मेदारी होने के चलते नगर पालिका को वह रफ्तार नहीं मिल पा रही थी जो स्थाई ईओ की तैनाती से मिलती है। अब जब मिर्जापुर ईओ रहे ओमप्रकाश ने उन्नाव नगर पालिका परिषद में ईओ की कुर्सी थामी है तो शहरवासियों और विभागीय लोगों में रुके और बिगड़े कामों को रफ्तार मिलने की उम्मीद जगी है।
……………….
नगर पालिका परिषद के ईओ ओमप्रकाश ने बताया कि शहर भृमण कर व्यवस्था परखी है। यहाँ सबसे बड़ी समस्या साफ-सफाई की नजर आई है। मुख्य बाजारो में फैली सिल्ट को दो दिनों में हटाने के निर्देश दिए है। जो विकास कार्य लटके पड़े थे उन्हें भी रफ्तार दी जाएगी और इसकी सूची मांगी है।