कानपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है कि जिसे सुनकर हर किसी के होश उड़ जाएंगे। शहर में धर्मांतरण का अनोखा मामला सामने आया है। शहर के काकादेव थाना क्षेत्र के ओम चौराहे का है, जहां पर एक नाबालिग को कथित तौर पर अपहरण करने के बाद धर्म परिवर्तन कराया गया। इतना ही नहीं धर्म बदलवाने के बाद 30 साल की महिला से निकाह भी कराया।
निकाह का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। शुरू में पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद भी केस दर्ज नहीं किया, इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने काकादेव थाने के बाहर खूब हंगामा किया फिर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली। इस मामले में पुलिस ने मौलवी सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।
बताया जाता है कि महिला के दो बच्चे भी हैं। काकादेव के नवीन नगर में रहने वाला 16 साल का किशोर एक परिवार के संपर्क में आ गया। किशोर की गतिविधियां कुछ दिनों से संदिग्ध थीं। बताते हैं कि रविवार को किशोर अचानक कुछ घंटों के लिए लापता हो गया।
आरोप है कि रविवार को ही जाजमऊ ले जाकर किशोर का धर्म परिवर्तन कराया गया। इसके बाद मोहम्मद हनीफ की बेटी सिमरन से उसका निकाह करा दिया गया। सिमरन के दो बच्चे भी हैं। बता दें कि बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने में पहुंच कर हंगामा किया। किशोर की मां ने थाने में मुकदमा दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र भी दिया है।
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मौलाना की गिरफ्तारी के साथ ही चार अन्य को हिरासत में लिया है। थाने पहुंचे बजरंगदल ने आरोप लगाया कि ओम चौराहा के पास रहने वाले किशोर को फुसला कर साजिश के तहत निकाह किया गया है। इस मामले की जानकारी पुलिस अफसरों को देने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई।
देर रात तक बजरंग दल कार्यकर्ता थाने में इकट्ठा रहे। उन लोगों ने किशोर का धर्म परिवर्तन व निकाह कराते वीडियो भी पुलिस को दिखाया। बजरंग दल के प्रांत सुरक्षा प्रमुख आशीष त्रिपाठी का आरोप है कि किशोर को फुसला कर धर्म परिवर्तन कराया गया है।