2022 में किस राज्य में किसकी बनेगी सरकार? जानें एबीपी-सी वोटर सर्वे में !

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में अगले साल यानी कि 2022 में चुनाव होने हैं। ऐसे में एक बार फिर से चर्चा शुरू हो गई है कि इन राज्यों में इस बार किसकी सरकार बनेगी? विधानसभा चुनाव को लेकर पंजाब में सियासत तेज हो गई है। खास बात यह है कि इसको लेकर सर्वे भी जारी हो रहे हैं।

इसी कड़ी में ABP Cvoter Survey में आम आदमी पार्टी चुनावों में बाजी मारती दिखाई दे रही है। जी हाँ सर्वे में पंजाब में कांग्रेस के हाथ से सत्ता निकल सकती है। सर्वे के मुताबिक आम आदमी पार्टी इस चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है। पंजाब में विधानसभा कि 117 सीटें हैं. आप को 51 से 57 सीटें मिल सकती हैं. वहीं कांग्रेस को 38 से 46, एसएडी को 16 से 24, बीजेपी और अन्य को 0 से एक सीट मिल सकती है।

सर्वे के मुताबिक उत्तर प्रदेश में बीजेपी को 259 से 267 सीटें मिल सकती है, समाजवादी पार्टी को 109-117 सीटें, बीएसपी को 12-16 सीटें, कांग्रेस को 3-7 सीटें और अन्य को 6-10 सीटें मिल सकती हैं। उत्तराखंड में सर्वे के मुताबिक, बीजेपी को 44 से 48 सीटें, कांग्रेस को 19 से 23 सीटें, आम आदमी पार्टी को 0 से 4 सीटें और अन्य को 0 से 2 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं गोवा में बीजेपी एक बार फिर सत्ता हासिल कर सकती है।

साल 2022 के मणिपुर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को 18 से 22 सीटें मिल सकती हैं, जबकि बीजेपी गठबंधन पूर्ण बहुमत के साथ राज्य में सरकार बना सकती है। अगले साल देश के पांच राज्यों, उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में विधानसभा के चुनाव हैं। साल की शुरुआत में ही इन राज्यों में चुनाव होंगे यही वजह है कि तमाम राजनीतिक पार्टियों ने कुछ महीने पहले ही चुनाव की तैयारी शुरू कर दी हैं।

चुनावी माहौल को भांपते हुए सी वोटर ने एबीपी न्यूज़ के लिए सर्वे किया है और इन पांच राज्यों की जनता की सियासी नब्ज़ टटोलने की कोशिश की है। सर्वे में ये जानने का प्रयास किया गया है कि किस इन चुनावी राज्यों में किस पार्टी को सत्ता मिल सकती है और कौन सत्ता से बेदखल हो सकता है। इसके अलावा सर्वे में इन राज्यों में सीएम के तौर पर लोग किन्हें पसंद करते हैं, इसे भी जानने की कोशिश की गई है।

Share It