अमिताभ बच्चन के बंगले सहित मुंबई के CSMT, दादर, भायखला स्टेशनों पर बम होने की आशंका। मुंबई में पुलिस प्रशासन की नींद तब उड़ गई, जब शुक्रवार देर रात किसी अज्ञात शख्स ने फोन कर मुंबई में चार स्थानों पर बम रखे जाने की धमकी दी।
शुक्रवार रात फोन आया, जिसमें फोन करने वाले ने कहा कि बम छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, भायखला, दादर रेलवे स्टेशनों और अभिनेता अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले पर रखे गए हैं। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने इसकी तलाश शुरू की। हालांकि, तलाशी के दौरान अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। जांच में यह फर्जी कॉल निकला।
मुंबई क्राइम ब्रांच की CIU ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ में लगी है। इसके साथ ही मुंबई के तीन प्रमुख रेलवे स्टेशनों और बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन के बंगले की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और स्थानीय पुलिस कर्मियों के साथ इन स्थानों पर पहुंचे और तलाशी अभियान चलाया। क्योंकि पुलिस को इन स्थानों पर बम रखे जाने के बारे में एक गुमनाम कॉल आयी थी।