हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में आप सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

पंजाब विधानसभा चुनावों में मिली एतिहासिक जीत के बाद उत्साहि आम आदमी पार्टी ने हिमाचल में चुनावी ताल ठोक दी है। हिमाचल में आम आदमी पार्टी ने सियासी सरगर्मियां तेज कर दी है।

शिमला में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और आप नेता सत्येंद्र जैन ने रोड शो किया और वर्करों के साथ जश्न मनाया। सत्येंद्र जैन का ढोल बजाकर स्वागत किया गया। सत्येंद्र जैन ने शिमला में शनिवार को प्रदेश में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया।

अब आप हिमाचल की सभी 68 विधानसभा सीटों में चुनाव लड़ेगी। बता दें कि, हिमाचल में इसी साल अंत में विधानसभा चुनाव होंगे। हिमाचल में आप का मुकाबला भाजपा से ही होगा। कांग्रेस से आप को कोई चुनौती नहीं है।

आप भाजपा को हराने का मंत्र जानती है। जैन ने कहा कि, हिमाचल में कांग्रेस और भाजपा सरकारों से लोग दुखी हैं और आम आदमी पार्टी प्रदेश की जनता को तीसरा विकल्प देने जा रहा है हिमाचल में भी दिल्ली मॉडल को लागू किया जाएगा।

हिमाचल में भी शिक्षा और स्वास्थ्य को मुफ्त करेगी। शिमला नगर निगम चुनाव भी लड़ेगी और इससे पहले भी निगम चुनाव लड़ा है। जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हिमाचल आएंगे।

Share It