महिला गोल्फिंग अदिति अशोक पदक से चूकीं, चौथे स्थान पर रहीं भारत की युवा गोल्फर अदिति अशोक टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने से चूक गईं। अदिति महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में चौथे स्थान पर रहीं। अदिति मुकाबले में 15 अंडर 269 स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहीं ।
अदिति शुक्रवार को खत्म हुए तीसरे राउंड के बाद दूसरे स्थान पर थीं। अदिति अशोक ने अपने आखिरी शॉट में बर्डी हासिल करने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहीं। उनका एक शॉट उनके पीछले तीन दिन के प्रदर्शन पर भारी पड़ा और मेडल से दूर कर दिया। अदिति भले पदक से चूक गईं, लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से हर किसी को प्रभावित किया है। IND ने इस खेल का अनुसरण किया जैसे पहले कभी नहीं किया। अदिति अशोक किसी चैंपियन से कम नहीं है। धानमंत्री ने भी उनके खेल की बहुत प्रशंसा की है।