हरतालिका तीज 2021 तिथि, समय और शुभ महत्व !

हरतालिका तीज: हिंदू पंचांग अनुसार ये व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया को आता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। ये व्रत विवाहित महिलाओं के अलावा अविवाहित लड़कियों द्वारा भी रखा जाता है। आज देशभर में हरतालिका तीज (Hartalika Teej) का त्योहार मनाया जा रहा है।

हरतालिका तीज के दिन महिलाएं विशेष व्रत नियमों का पालन करती है। इस दिन के शाम में समय में महिलाएं तीज की कथा सुनती हैं। आइए जानते हैं हरतालिका तीज से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों के बारे में।

शुभ समय: प्रातः काल हरितालिका व्रत पूजा मुहूर्त- सुबह 6 बजकर 3 मिनट से सुबह 8 बजकर 33 मिनट तक। प्रदोषकाल हरितालिका व्रत पूजा मुहूर्त- शाम 6 बजकर 33 से रात 8 बजकर 33 मिनट तक। प्रदोषकाल हरितालिका व्रत पूजा मुहूर्त- शाम 6 बजकर 33 से रात 8 बजकर 51 मिनट तक। तृतीया तिथि प्रारंभ- 9 सितंबर 2021, रात 2 बजकर 33 मिनट से तृतीया तिथि समाप्त- 10 सितंबर 2021 रात 12 बजकर 18 तक।

हरतालिका तीज की पूजा प्रदोष काल में करना बेहद शुभ माना गया है। शास्त्रों के मुताबिक सूर्यास्त के बाद मुहूर्त को प्रदोषकाल कहा जाता
हैं। हरतालिका तीज के दिन सुबह- सुबह उठकर स्नान करें और काली मिट्टी से भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतीमा बनाएं। इस प्रतिमा को फूलों से सजी चौकी पर सजाएं। ध्यान रहे कि चौकी पर लाल कपड़ा ही बिछा हुआ हो इसे शुभ मन जाता है, इसके बाद गणेश जी की मूर्ति रखें।

इसके बाद देवी- देवताओं का आह्नान करते हुए पूजा आरंभ करें। पूजा में भोलेनाथ और माता पार्वती को विशेष चीजों का भोग लगाएं। इसके बाद आरती करें और कथा सुनें। इस दिन रात जागरण करें और अगली सुबह माता पार्वती की पूजा अर्चना करने के बाद प्रसाद के भोग से व्रत का पारण करें।

Share It