सीएम योगी का एक और बड़ा फैसला, लखनऊ कैन्सर इंस्टीट्यूट का नाम स्व. कल्याण सिंह जी के नाम पर किया।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का एक और बड़ा फैसला. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय कल्याण सिंह को सम्मान देने के क्रम में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक और कदम बढ़ाया है। छह जिलों में प्रमुख सड़कों का नामकरण करने के बाद अब सरकार कल्याण सिंह के नाम पर राज्य सरकार के अन्य प्रतिष्ठान भी कर रही है। आज योगी जी ने ट्वीट कर के कहा कि उ.प्र. के पूर्व CM श्रद्धेय कल्याण सिंह जी का पूरा जीवन जन-कल्याण को समर्पित रहा है। जिस वजह से राजकीय मेडिकल कॉलेज, बुलंदशहर एवं सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान, लखनऊ का नामकरण स्व. कल्याण सिंह जी के नाम पर करने का निर्णय लिया गया है।

इससे पहले अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर तक जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग रखने का फैसला लिया गया था। इस मामले को लेकर पीडब्ल्यूडी को कागजी कार्यवाही जल्द पूरी करने को कहा गया है। इस बात की जानकारी खुद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट के जरीए दी थी। अलीगढ़ एयरपोर्ट का नाम भी कल्याण सिंह के नाम पर रखने का विचार चल रहा है।

Share It