नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब के मुख्यमंत्री बनने के सपने के लिए वह 2019 में कपिल शर्मा शो को छोड़ राजनीति में चले गए और क्रांगेस पार्टी ज्वाइंन कर ली। नवजोत सिंह सिद्धू पहले भारतीय क्रिकेटर के रूप में नजर आएं।
इसके बाद वह कुछ समय द कपिल शर्मा शो में बतौर जज नजर आएं। इस शो में उन्हें खूब पसंद किया जाता था। हाल ही में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में सिद्धू अमृतसर पूर्वी सीट से चुनाव लड़े। लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी। बीते दिन चुनाव के नजीते आए, जिसमें सिद्धू बुरी तरह से हार गए।
अब सिद्धू की हार पर लोग खूब चुटकी ले रहे हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी भारी बहुमत से आगे बढ़ रही है। केजरीवाल की पार्टी ने सीएम चन्नी, कैप्टेन अमरिंदर सिंह, प्रकाश सिंह संग नवजोत सिंह सिद्धू को धूल चटा दी है। ऐसे में सिद्धू और अर्चना पर खूब मीम बन रहे हैं।
Sidhu lost from his seat. Archana Puran Singh be like : pic.twitter.com/YQ96AIChB1
— Riyaaaa (@riaa0riaa) March 10, 2022
Navjot Singh Sidhu lost his seat in Punjab election
— aapka padosi (@padosiii) March 10, 2022
Archana Puran singh is scared for her seat at #TheKapilSharmaShow pic.twitter.com/KLtEEHJRJS
साथ ही ट्विटर पर ये मीम्स वायरल भी हो गए हैं। ट्विटर यूजर्स का कहना है कि अर्चना पूरन सिंह के लिए यह मुश्किल और परेशानी का समय है, क्योंकि अब उनकी कपिल शर्मा शो की कुर्सी छिनने वाली है। यूजर्स का कहना है कि सिद्धू चुनाव हारने के बाद द कपिल शर्मा शो में वापसी करेंगे। उनका चुनावी करियर अब खत्म हो गया है. सिद्दू के चुनाव हारते ही इसी तरह के कई कमेंट्स आने शुरू हो गए।
एक और यूजर ने लिखा, जब अर्चना पूरन सिंह की जगह नवजोत सिंह सिद्धू आएंगे तो कपिल शर्मा शो में कहेंगे मेरी तरफ मत देखिए मैं आपकी कोई सहायता नहीं कर पाउंगा।
When #NavjotSinghSidhu returns to replace Archana Puran Singh.
— 🇮🇳🇦🇫Sanskriti (@Sanskriti0096) March 10, 2022
Meanwhile #KapilSharma 🤣 pic.twitter.com/hFtkTZoGFn