मुंबई के साकीनाका इलाके में बलात्कार की शिकार 32 वर्षीय महिला की शहर के एक अस्पताल में 33 घंटे की लंबी लड़ाई के बाद मौत हो गई है। 34 वर्षीय महिला के साथ न केवल रेप किया गया बल्कि रेप के बाद निर्दयता से उसकी पिटाई की गई और पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी गई।
घटना का एक अहम सीसीटीवी सामने आया है। 30 वर्षीय महिला से बलात्कार के आरोप में मोहन चौहान नाम के एक व्यक्ति गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 376, 323 और 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
घटना का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है उसमें साफ दिख रहा है कि आरोपी बड़ी ही बेरहमी के साथ पीड़िता को सड़क पर पीट रहा है। आरोपी ने वहां से जाने से पहले उसे मरा हुआ समझकर सुनसान सड़क पर फेंक दिया. घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी मोहन चव्हाण (45) को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस को पीड़िता साकी नाका क्षेत्र के खैरानी रोड पर बेहोश पड़ी मिली थी। गंभीर रूप से घायल पीड़िता को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसने दम तोड़ दिया है।
यह घटना 2012 के दिल्ली सामूहिक बलात्कार और हत्या के मामले की याद दिलाती है जिसमें राष्ट्रीय राजधानी में एक चलती बस के अंदर एक युवा महिला फिजियोथेरेपी इंटर्न को पीटा गया, यौन उत्पीड़न किया गया और रॉड से प्रताड़ित किया गया। कई दिनों तक जिंदगी से जूझने के बाद बाद में उसने सिंगापुर के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस अपराध ने बड़े पैमाने पर देशव्यापी आक्रोश फैलाया था।