सदर विधानसभा से बसपा प्रत्याशी ने जिला प्रशासन पर लगाये गम्भीर आरोप

उन्नाव: उन्नाव जनपद से सदर विधानसभा से बसपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह तथा मियागंज ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह ने भाजपा से सदर विधायक के साथ जिला प्रशासन पर  भी गंभीर आरोप लगायें। उन्नाव सदर विधानसभा से बसपा प्रत्याशी और मियागंज ब्लॉक प्रमुख ने प्रेसवार्ता आयोजित कर कहा कि जनपद के उच्च अधिकारी सत्ता पक्ष के सदर विधायक के दबाव में  जिला प्रशासन काम कर रहा है। सदर विधानसभा से बसपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह के भाई  मियागंज ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि सदर विधायक के सह पर हमारे तथा हमारे परिवार पर फर्जी मुकदमे दर्ज हो रहे है।

कुलदीप सिंह, उन्नाव।

Share It