मुंबई की क्राइम ब्रांच ने सोमवार की रात को शिल्पा शेट्टी के पति व मशहूर बिजनसमैन राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उन्हें अश्लील फिल्में बनाने और उसे रिलीज़ करने के आरोप में गिरफ्तार कर के पूछताछ की जा रही है। फरवरी 2021 में अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें एप पर रिलीज करने का एक केस दर्ज किया गया था। उनके खिलफ अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने केस दर्ज कराया था।

बता दें कि इसके बाद पुलिस ने कई अलग अलग जगह छापेमारी थी जिससे मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को पोर्नोग्राफी मामले में एक और सफलता मिली है। राज कुंद्रा के बाद अब रयान थरप नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। इसे नेरुल इलाके से क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक जरूरतमंद लड़कियों को फिल्मों में काम दिलाने के बहने इनसे जबरदस्ती अश्लील फिल्मों में काम कराया जाता था। और फिल्म बनने क बाद इसे एप में रिलीज किया जाता था, जिससे आरोपियों की कमाई होती थी। मुंबई ब्रांच का कहना है हॉटशॉट नाम की एक आप में ये अश्लील फिल्में रिलीज करते थे।