आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब में जनता से कई लोक-लुभावने वादे किए हैं। अब पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने भी पंजाब की जनता से कई वादे किए।
सिद्धू ने ऐलान किया है कि अगर कांग्रेस पार्टी चुनाव के बाद सत्ता में आती है तो हर महिला को 2 हजार महीने और साल भर में आठ गैस के सिलेंडर दिए जाएंगे। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राजनेताओं की तरफ से वोटरों को रिझाने के लिए लगातार लोक-लुभावने वादे किए जा रहे हैं।
नवजोत सिद्धू के वादे में कहा कि यदि अगर कांग्रेस पार्टी चुनाव के बाद सत्ता में आती है तो पाँचवीं पास बच्ची को 5000 देंगे, 10 पास बच्ची की – 15000 देंगे, 12 वी पास लड़की – 20000 साथ ही कॉलेज के दाख़िला पर्ची दिखाने पर लड़कियों को स्कूटी मिलेगी, विदेश जाने वाली को 1 टैबलेट देंगे, लड़कियों के नाम मिलकियत ज़मीन फ़्री रजिस्टर्ड होगी, महिलाओं को घरेलू काम के लिए बिना ब्याज दो लाख रुपए का ऋण देंगे, पाँच एकड़ से नीचे के किसान/मज़दूर को रोज़ाना 400 रुपए देंगे।
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि कांग्रेस हर गांव में महिलाओं की कमांडो बटालियन बनायेगी। हर गांव में दो महिलाएं इस बटालियन में रखी जाएंगी।