पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले बदलने की मांग ने एक बार फिर से जोर पकड़ लिया है प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू खेमे के 30 विधायकों ने सीधे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को बदलने की मांग की है। नाराज विधायक स्पष्ट रूप से कह रहे हैं कि पार्टी के लिए चुनाव से पहले गार्ड बदलने का विकल्प चुनने का समय आ गया है।
आपको बता दें कि विधायकों ने साफ शब्दों में कहा है कि हमें अमरिंदर सिंह पर भरोसा नहीं है। दिलचस्प बात यह है कि अमरिंदर सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सिद्धू के बीच बढ़ते वाकयुद्ध को लेकर राज्य मामलों के प्रभारी हरीश रावत के चंडीगढ़ दौरे से ठीक एक दिन पहले पार्टी के भीतर कलह सामने आई। विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर से पार्टी के भीतर घमासान तेज हो गया है।